आलमबाग में देर रात चली गोली, बाल-बाल बचा रेलकर्मी Lucknow News

आलमबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात गोली चलने से रेलवे कर्मचारी घायल हुआ।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 08:35 AM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 08:35 AM (IST)
आलमबाग में देर रात चली गोली, बाल-बाल बचा रेलकर्मी Lucknow News
आलमबाग में देर रात चली गोली, बाल-बाल बचा रेलकर्मी Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। आलमबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात दो बजे करीब गोलीकांड होने से दहशत फैल गई। पुरानी रंजिश के चलते एक रेलकर्मी को गोली मार दी गई। गनीमत ये रही कि गोली रेलकर्मी के कंधे पर लगी जिससे उसकी जान तो बच गई, लेकिन वो गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली दागने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने रेलकर्मी को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला भी रेलकर्मी है। 

आलमबाग स्थित ओमनगर निवासी गिरिजाशंकर (40) के सहकर्मी रेलकर्मी भाइया सिंह से रंजिश चल रही है। आरोप है कि भइया सिंह ने ओमनगर तिराहे के पास गिरजाशंकर पर अवैध तमंचे से गोली चला दी। गोली लगते ही गिरजाशंकर जमीन पर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में गिरिजाशंकर को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। इंस्पेक्टर आलमबाग आनंद शाही ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पूर्व में भी दोनों में कई बार विवाद हो चुका है। वहीं पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपित विष्णु प्रताप सिंह उर्फ भैया सिंह को मुस्तैदी दिखाते हुए रात में ही पकड़ लिया। 

chat bot
आपका साथी