कांग्रेसियों के पोस्टरवार राहुल को बनाया सिंघम, विपक्षी मांग रहे माफी

गोरखपुर के विभिन्न चौराहों पर जिला कांग्रेस कमेटी व गांधी नेहरू युवा मंच पदाधिकारियों द्वारा लगाए गए पोस्टर से हड़कंप मच गया है। पोस्टर में कांग्रेसियों ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जनरक्षक (सिंघम) के रूप में प्रस्तुत किया है।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Sun, 01 May 2016 10:02 PM (IST) Updated:Sun, 01 May 2016 10:06 PM (IST)
कांग्रेसियों के पोस्टरवार राहुल को बनाया सिंघम, विपक्षी मांग रहे माफी

लखनऊ। इसे पीके टीम का प्रभाव कहें या कांग्रेसियों का पलटवार। गोरखपुर के विभिन्न चौराहों पर जिला कांग्रेस कमेटी व गांधी नेहरू युवा मंच पदाधिकारियों द्वारा लगाए गए पोस्टर से हड़कंप मच गया है। पोस्टर में कांग्रेसियों ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जनरक्षक (सिंघम) के रूप में प्रस्तुत किया है। उनके सामने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य के साथ ही ओवैसी को हाथ जोड़े दिखाया गया है।

पोस्टर में सबसे ऊपर लिखा है, 'उत्तर प्रदेश को 27 साल से लूटने वालों हो जाओ सावधान, क्योकि अब हम ला रहे 2017 में सुशासन की सरकार, मिटेगा अत्याचार'। पोस्टर में अखिलेश यादव को दंगाइयों-बाहुबलियों की सरपरस्त सरकार बताया गया है, तो मायावती पर भ्रष्टाचार व घोटालों व केशव मौर्य पर दंगाई व आपराधिक रिकार्ड और ओवैसी पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया गया है। सभी विपक्षी हाथ जोड़ कर कह रहे हैं, माफ कर दीजिए सर-अब ऐसी गलती नहीं होगी। इस तरह के पोस्टर महानगर के शास्त्री चौक, बेतियाहाता चौराहा व टाउनहाल पर लगाए गए हैं। पोस्टर लगाने वालों का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनवर हुसैन, व उपाध्यक्ष ई.एसएस पांडेय ने किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 27 साल से प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता नहीं रही, इस बीच भाजपा, सपा व बसपा की सरकारों ने प्रदेश का हाल बेहाल कर दिया। कांग्रेस 2017 के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने जा रही है, जिसके बाद प्रदेश भय, भ्रष्टाचार, भूख व अपराध रहित राज्य होगा।

chat bot
आपका साथी