President Election 2022 : अखिलेश यादव ने यशवंत सिन्हा को जीत दिलाने के लिए कमर कसी, सपा के सांसद व विधायकों के साथ बैठक; चाचा का साथ मिलना मुश्किल

President Election 2022- Opposition Candidate Yashwant Sinha समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति पद के विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को उत्तर प्रदेश से विपक्ष के अधिक से अधिक वोट दिलाने की जिम्मेदारी ले ली है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 24 Jun 2022 01:45 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jun 2022 01:55 PM (IST)
President Election 2022 : अखिलेश यादव ने यशवंत सिन्हा को जीत दिलाने के लिए कमर कसी, सपा के सांसद व विधायकों के साथ बैठक; चाचा का साथ मिलना मुश्किल
President Election 2022- Opposition Candidate Yashwant Sinha

लखनऊ, जेएनएन। तृणमूल कांग्रेस की मुखिया पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममत बनर्जी के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ी भूमिका में हैं। विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को जीत दिलाने के लिए अखिलेश यादव ने कमर कस ली है। विपक्ष के साझा प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के नामांकन की तारीख भले ही अभी तय नहीं है, लेकिन अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में सपा कार्यालय में पार्टी के लोकसभा व राज्यसभा सदस्यों के साथ विधायकों से भी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर काफी देर मंथन किया।

समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं की बैठक में विपक्ष के साझा प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को जीत दिलाने के लिए मंथन चला। अखिलेश यादव ने बैठक में सभी सांसदों और विधायकों से यशवंत सिन्हा के पक्ष में माहौल बनाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सपा मुखिया ने सांसद तथा विधायकों से यशवंत सिन्हा के प्रस्तावक अनुमोदन पत्र पर हस्ताक्षर भी कराए। इस बैठक में पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी मौजूद थे और सांसद तथा विधायकों को उन्होंने निर्देश भी दिया।

अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति पद के विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को उत्तर प्रदेश से विपक्ष के अधिक से अधिक वोट दिलाने की जिम्मेदारी ले ली है। भारतीय जनता पार्टी को छोड़ने के बाद तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के साथ ही अखिलेश यादव के ममत बनर्जी से भी बेहतर रिश्ते हैं। ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव 2022 में उनकी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में उत्तर प्रदेश में प्रचार भी किया था।

देशभर के मतदाता जनप्रतिनिधियों के कुल मत मूल्य 10,86,431 का 14.86 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश के पास है। राष्ट्रपति चुनाव में सभी राज्यों के लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों के वोट का मूल्य बराबर है, जो कि 700 है। समाजवादी पार्टी के पास पांच राज्यसभा तथा तीन लोकसभा सदस्य हैं। विधायकों के वोट का मूल्य आबादी की गणना के अनुसार तय होता है। यूपी के प्रत्येक विधायक के वोट का मूल्य 208 है। समाजवादी पार्टी गठबंधन के पास 125 विधायक हैं। 403 विधायकों के वोट का मूल्य 83,824 होता है। भाजपा गठबंधन के 273 वोट का मूल्य 56,784 है। 125 विधायकों वाले सपा गठबंधन के मतों का मूल्य 26,000 है। इनमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक तथा शिवपाल सिंह यादव का भी मत है। कांग्रेस और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो-दो विधायक हैं। बसपा का एक विधायक है। माना जा रहा है कि सपा और कांग्रेस के 32,716 मत मूल्य विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को मिलने पर उनकी स्थिति मजबूत हो सकती है।  

chat bot
आपका साथी