अमेठी में धर्म परिवर्तन कराने आए लोगों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, दो नामजद सहित छह पर मुकदमा

अमेठी में ग्रामीणों ने आरोप लगाय क‍ि प‍िछले दो साल से ईसाई धर्म का प्रचार और मतांतरण कराने का काम चल रहा था। इसी सिलस‍िले में गुरुवार को कुछ लोग धर्म पर‍िवर्तन कराने आए थे ज‍िसकी भनक लगने पर ग्रामीणों ने आरोप‍ितों को जमकर पीटा।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 06:57 PM (IST) Updated:Fri, 19 Aug 2022 07:12 AM (IST)
अमेठी में धर्म परिवर्तन कराने आए लोगों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, दो नामजद सहित छह पर मुकदमा
मास्टर माइंड सहित तीन हिरासत में, वाहन भी पुलिस के कब्जे में।

अमेठी, संवादसूत्र। धर्म परिवर्तन करने आए लोगों से ग्रामीणों की गुरुवार को मारपीट हो गई। लोगों की शिकायत पर धर्म परिवर्तन कराने आए मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दो लोगों को नामजद करते हुए चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनके वाहन को भी पुलिस ने थाने में खड़ा करा लिया है।

दो साल से चल रही थी धर्म पर‍िवर्तन की गत‍िव‍िधि‍ : कटारी गांव में धर्म परिवर्तन की गतिविधि करीब दो साल से चल रही है। ऐसा गांव वालों का कहना है। गुरुवार को भी दोपहर में विपिन कुमार निवासी लौहर दक्षिण व उनके साथी लोग राम अचल के घर आए। वह सभी दस बारह महिलाओं को जबरन धर्म परिवर्तन कराने की बात करने लगे। यह खबर जब गांव में पहुंची तो 20- 25 लोग इकट्ठा हो गए। उन्हें देखते ही विपिन कुमार के चार साथी मौके से फरार हो गए। विपिन व विजय कुमार को पकड़कर लोगों ने पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

ईसाई धर्म की पुस्‍तकें म‍िलीं : मारुति कार सहित दोनों को थाने लाई। उनसे पूछताछ के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि इस टीम के पास से ईसाई धर्म की कुछ पुस्तकें मिली हैं। मिले सबूतों और ग्रामीणों की शिकायत पर चार अन्य पर धर्म परिवर्तन सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

इन सभी के मास्टर माइंड श्रीनाथ निवासी पुरब बसेरा थाना मुसाफिर खाना को भी हिरासत में लिया गया है। वह अपने आप को प्राथमिक विद्यालय वर्ना में टीचर बता रहा है। पूछताछ की जा रही है। इन लोगों का एक बड़ा गिरोह है। सभी लोगों की तालाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी