Pulwama Terror Attack पर लखनऊ में जन आक्रोश, कैंडिल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

कैंडिल जलाकर पुलवामा आत्मघाती हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लखनऊ में आक्रोश की गूंज।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 06:47 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 06:47 PM (IST)
Pulwama Terror Attack पर लखनऊ में जन आक्रोश, कैंडिल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि
Pulwama Terror Attack पर लखनऊ में जन आक्रोश, कैंडिल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

लखनऊ, जेएनएन। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में देश के 40 जवानों के शहीद हाेने की घटना ने पूरे देश को हिला दिया है। पूरे देश में एक तरफ शोक का वातावरण है, तो दूसरी तरफ गुस्सा भी दिखाई दे रहा है। इस दौरान राजधानी में शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और आम्रपाली व्यापार मंडल ने कैंडल मार्च निकाला।  

वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए व्यापारी अपने-अपने हाथों में जलती हुई कैंडिल लेकर हजरतगंज में गांधी प्रतिमा के नीचे एकत्र हुए। करीब दो मिनट का मौन रहकर उनकी आत्मा की शांति की प्राथना की। इस दौरान उतर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल के प्रांतीय सह कोषाध्यक्ष सुमेर अग्रवाल ने कहा कि आतंकवाद एक नासूर बन गया है, जिसका खात्मा करना अति आवश्यक है।

इस कायराना हमले में शामिल शैतान को कठोर दंड देने की जरूरत है। वर्तमान की मोदी सरकार को इस मुद्दे पर व्यापारियों एवं व्यापार मंडल का खुला समर्थन है।

उधर, इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन चौक इकाई ने विरोध प्रदर्शन किया। चौक चौराहे पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

chat bot
आपका साथी