नुक्कड़ नाटक स्त्री कवच' ने महिलाओं को दिया सुरक्षित रहने का संदेश

लखनऊ में भारतेंदु नाट्य अकादमी और संस्कृति विभाग द्वारा गुरुवार को मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में नुक्कड़ नाटक स्त्री- कवच का मंचन किया गया। नुक्कड़ नाटक से किया लोगों को जागरुक किया।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 04:20 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 04:20 PM (IST)
नुक्कड़ नाटक स्त्री कवच' ने महिलाओं को दिया सुरक्षित रहने का संदेश
लखनऊ में मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं और बालिकाओं को नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षा का संदेश।

लखनऊ, जेएनएन। भारतेंदु नाट्य अकादमी और संस्कृति विभाग द्वारा गुरुवार को मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में नुक्कड़ नाटक स्त्री- कवच का मंचन किया गया। कौशलेंद्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा लिखित और निर्देशित नाटक का मंचन पत्रकारपुरम, कठौता चौराहा, एसआरएस मॉल और 1090 चौराहे पर किया गया।

स्त्री कवच एक ऐसी युवा लड़की की कहानी है, जो घर से स्कूल जाते समय कुछ आवारा लड़कों की छेड़खानी से भयभीत होकर स्कूल जाना छोड़ देती है। उसकी सहेली उसे समझा बुझाकर स्कूल ले जाती है लेकिन उसके बाद फिर उसके साथ छेड़खानी होती है। तब उसकी सहेली इसका विरोध करती है लेकिन लड़की के पिता मोहल्ले के लोगों के कहने पर लडकी को घर में बैठालने की बात स्वीकार लेते हैं।

पड़ोस के चाचा, जो खुले विचारों के हैं वो बताते हैं कि सरकार ने स्त्री सुरक्षा के लिए नियम बनाए हैं। 181, 1090, 112 जैसी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिससे महिलाओं और बेटियों को पुलिस की सहायता और सुरक्षा प्राप्त हो सके। अब उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। वे मिशन शक्ति के अन्तर्गत अपने स्वाभिमान, स्वालंबन और सुरक्षा का अधिकार प्राप्त कर सुरक्षित और निडर रहें। कौशलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पूनम, प्रिया, नीलम, रितेश, राजन ने प्रस्तुति दी। 

chat bot
आपका साथी