अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कोई नहीं रोक सकता : मुनव्वर सलीम

समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य मुनव्वर सलीम का दावा है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कोई ताकत नहीं रोक सकती। अलीगढ़ मंडल प्रभारी चौधरी मुनव्वर सलीम ने एटा में अपनी यह बेबाक राय जाहिर करने के साथ ही समाजवादी पार्टी को भगवान राम और राम मंदिर का पक्षधर

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 08 Jan 2015 10:22 AM (IST) Updated:Thu, 08 Jan 2015 10:25 AM (IST)
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कोई नहीं रोक सकता : मुनव्वर सलीम

लखनऊ। समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य मुनव्वर सलीम का दावा है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कोई ताकत नहीं रोक सकती। अलीगढ़ मंडल प्रभारी चौधरी मुनव्वर सलीम ने एटा में अपनी यह बेबाक राय जाहिर करने के साथ ही समाजवादी पार्टी को भगवान राम और राम मंदिर का पक्षधर बताया। उन्होंने कहा कि किसी माई के लाल में दम नहीं है कि वो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण रोक सके।

एटा में पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा के बाद सांसद मुनव्वर सलीम ने कहा कि सपा ने ही भगवान श्री राम और कृष्ण के सिद्धांतों को अपनाया है। उन्हें समाजवादी डॉक्टर राम मनोहर लोहिया ने अपनी विचारधारा में शामिल किया। मुनव्वर सलीम से जब अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में राम मंदिर कहीं भी बन सकता है। अयोध्या तो पवित्र धरती है। वहां पर राम मंदिर के निर्माण को कोई माई का लाल नहीं रोक सकता।

सांसद उवैसी के सभी भारतीयों को मुस्लिम बनाए जाने के बयान पर उन्होंने कहा कि हमारे देश का संविधान धार्मिक स्वतंत्रता की इजाजत देता है, लेकिन जबरन धर्मातरण की सपा विरोधी है।

भाजपा के खिलाफ तल्ख तेवर दिखाते हुए चौधरी मुनव्वर ने कहा कि भाजपाई गोडसे को देशभक्त बताते हैं और मोहब्बत, सद्भावना व शांति का संदेश देने वाले महात्मा गांधी को दरकिनार कर रहे हैं। छह माह में वादों को पूरा करने में नाकाम रही केंद्र की भाजपा सरकार अब लोगों के सवालों से बचने को वे धर्मातरण के मुद्दे का सहारा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव सरकार बनाने का नहीं देश बनाने का होगा।

मुनव्वर मोदी के आदमी : हाशिम

रामलला को आजाद कराने का बयान देकर बीते माह सुर्खियों में रहे बाबरी मस्जिद के मुद्दई हाशिम अंसारी ने सपा की ओर से राज्यसभा सदस्य मुनव्वर राणा के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। हाशिम ने कहा कि मामला जब सुप्रीम कोर्ट में है, तो मुनव्वर सलीम का बयान न्यायायिक प्रक्रिया की अवमानना है। बाबरी मस्जिद के मुद्दई ने मुनव्वर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदमी बताते हुए सपा मुखिया मुलायम ङ्क्षसह से सलीम को तत्काल प्रभाव से सपा से निकालने की भी मांग की।

chat bot
आपका साथी