मलेरिया परजीवी पर किए गए शोध के लिए मिला सम्मान

सीडीआरआइ की डॉ.समन हबीब को इंसा अवॉर्ड

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:25 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 09:33 PM (IST)
मलेरिया परजीवी पर किए गए शोध के लिए मिला सम्मान
मलेरिया परजीवी पर किए गए शोध के लिए मिला सम्मान

- सीडीआरआई की डॉ.समन हबीब को इंसा अवॉर्ड

जागरण संवाददाता, लखनऊ

मलेरिया परजीवी की कार्यप्रणाली को समझने के लिए किए गए शोध कार्य हेतु केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआइ) की मुख्य वैज्ञानिक डॉ.समन हबीब को भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (इंसा) के फेलो के लिए चुना गया है। इस सम्मान के साथ ही डॉ. हबीब ऐसी महिला वैज्ञानिक बन गई हैं, जिन्हें देश की तीनों राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी का सम्मान प्राप्त है। मॉलिक्यूलर बायोलॉजी डिवीजन की प्रमुख डॉक्टर हबीब ने मलेरिया परजीवी (प्लाज्मोडियम)के प्लास्टिड (एपिकोप्लास्ट) के आणविक कामकाज को समझने के साथ प्रोटीन ट्रासलेशन की क्रियाविधि का अध्ययन और आनुवंशिक कारक पर शोध किया है। उन्होंने भारत के विभिन्न क्षेत्रों में प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम मलेरिया के प्रभाव पर भी किया है। इससे पहले उन्हें भारतीय विज्ञान अकादमी, बेंगलुरू और नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज इंडिया, इलाहाबाद की फेलोशिप मिल चुकी है। इसके अलावा राष्ट्रीय महिला जैव-वैज्ञानिक पुरस्कार, प्रो. बी.के. बछावत मेमोरियल लेक्चर अवार्ड व सीएसआइआर यंग साइंटिस्ट अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।

chat bot
आपका साथी