खुली आंखों से सपने देखते हैं प्रदेश के नए मुख्यमंत्री: अखिलेश यादव

इसके अलावा उन्होंने किसान की कर्ज माफी को मजाक बताया और कहा कि सपा ने ओला वृष्टि का मुआवजा इससे अधिक दिया था।

By amal chowdhuryEdited By: Publish:Wed, 20 Sep 2017 02:38 PM (IST) Updated:Wed, 20 Sep 2017 03:01 PM (IST)
खुली आंखों से सपने देखते हैं प्रदेश के नए मुख्यमंत्री: अखिलेश यादव
खुली आंखों से सपने देखते हैं प्रदेश के नए मुख्यमंत्री: अखिलेश यादव

लखनऊ (जेएनएन)। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने श्वेत पत्र को सफेद झूठ का दस्तावेज बताते हुए योगी सरकार पर मंगलवार को जमकर निशाने साधे। उन्होंने योगी को दिन में खुली आंख से सपने देखने वाला मुख्यमंत्री बताया।

साथ ही छह वास्तविक विकास कार्य बताने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री छह ऐसे वास्तविक काम बताएं जो उनकी सरकार ने किए हों। उनकी सरकार वही काम कर रही है जो हमारे थे और अब उसका श्रेय खुद ले रहे हैं।'

उन्होंने कानून व्यवस्था से लेकर विकास व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। अखिलेश ने कहा कि योगी सरकार उनकी योजनाओं का उदघाटन कर वाहवाही लूटना चाहती हैं। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा, 'उनको बनारस, गोरखपुर व कानपुर में मेट्रो ट्रेन चलने का इंतजार है।'

यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह खुद भी बुलाएंगे तो सपा में वापस नहीं जाने वाला: अमर सिंह

इसके अलावा उन्होंने किसान की कर्ज माफी को मजाक बताया और कहा कि सपा ने ओला वृष्टि का मुआवजा इससे अधिक दिया था।

यह भी पढ़ें: आगरा लाया गया करोड़ा का घपला करने वाला मिनी 'विजय माल्या'

chat bot
आपका साथी