उम्र का अर्धशतक वाराणसी में पूरा करेंगी नीता अंबानी

लखनऊ। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपना 50वां जन्मदिन वाराणसी म

By Edited By: Publish:Sat, 01 Nov 2014 09:49 AM (IST) Updated:Sat, 01 Nov 2014 09:49 AM (IST)
उम्र का अर्धशतक वाराणसी में पूरा करेंगी नीता अंबानी

लखनऊ। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपना 50वां जन्मदिन वाराणसी में मनाएंगी। इस मौके पर नीता परिवार सहित बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाएंगी फिर सभी लोग गंगा आरती में शामिल होंगे। मुकेश अंबानी का कुनबा पहली बार वाराणसी आ रहा है। वैसे तो वाराणसी की सुबह का अपना अलग रंग है लेकिन माना जा रहा है आज काशी की शाम भी निराली होगी।

नीता अंबानी देश की विख्यात समाजसेवी होने के साथ ही धीरू भाई अंबानी फाउंडेशन की मुखिया भी है। धीरू भाई अंबानी इंटरेनशनल स्कूल की चेयरैमन होने के साथ ही नीता अंबानी आइपीएल में खेल रही मुंबई इंडियंस की सह मालिक तथा ओबेराय होटल्स एंड रिसार्टस की एडीशनल डायरेक्टर भी हैं। मुकेश अंबानी आज चार्टर्ड प्लेन से अपने परिवार के साथ वाराणसी पहुंचेंगे। नीता अंबानी आज परिवार के साथ बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाएंगी फिर सभी लोग गंगा आरती में शामिल होंगे। मुकेश अंबानी का कुनबा वाराणसी में पहली बार आ रहा है। जन्मदिन पर संगीत की धुन के बीच अनोखा केक भी काटा जाएगा। अंबानी का दरबार नदेसर कोठी में सजेगा। काशी स्टेट की इसी कोठी में कभी ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ भी ठहरी थीं।

दोपहर करीब दो बजे चार चार्टर्ड प्लेन से अंबानी परिवार 40 सदस्यीय उद्योगपतियों व बॉलीवुड के सितारों का आगमन होगा। वीवीआईपी की सुविधा, बाबा विश्वनाथ दरबार में दर्शन-पूजन, दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भाग लेने के लिए जिला प्रशासन ने वाहनों का पास जारी किया गया है। वाराणसी में पचास से अधिक शानदार वाहन कल ही पहुंच चुके हैं। शाम चार बजे बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद सभी मेहमान गंगा आरती में शामिल होंगे।

मा कोकिला बेन भी होंगी साथ

नीता अंबानी का बर्थडे मनाने के बच्चों और मा कोकिला बेन अन्य परिजनों संग मुकेश अंबानी नामचीन सितारों के साथ वे बनारस में पहली बार आ रहे हैं। यहा होटल दि गेटवे की देखरेख में संचालित नदेसर कोठी में पूरा कुनबा ठहरेगा। कोठी के सभी 32 कमरे व शाही ठाठ वाला हॉल अंबानी परिवार व अतिथियों के लिए बुक कराया गया है। परिसर के अंदर गुलाबबाड़ी में पत्‍‌नी नीता के जन्मदिन पर संगीत की महफिल सजेगी।

खास मेहमानों की मौजूदगी चर्चा में

माना जा रहा है कि महानायक अमिताभ बच्चन व उनकी पत्‍‌नी सासद जया बच्चन, करीना कपूर, सेलिब्रिटी सचिन तेंदुलकर, कामेडी किंग कपिल शर्मा की इस अवसर पर खास मौजूदगी होगी। प्रोटोकाल दफ्तर को हालाकि सासद जया बच्चन के यहा देव दीपावली पर पाच से सात नवंबर तक आने की सूचना मिली है।

जलेबी-कचौड़ी संग मलाई-रबड़ी

मीनू में हर राज्यों की मशहूर डिश के साथ बनारसी जलेबी-कचौड़ी के साथ मलाई -रबड़ी बनारसी गोलगप्पे और बनारसी ठंडई को शामिल किया गया है। मेहमानों के लिए खास बनारसी पान होगा। कार्यक्रम को काफी गोपनीय रखा गया है। संभावना है कि गंगा आरती देखने के बाद यदि समय रहा तो राजा चेतसिंह महल में डिनर भी अंबानी परिवार करेगा। रात ही में सभी लोग चार्टर्ड प्लेन से मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।

अच्छी बीती साढ़े साती!

नीता अंबानी के 50वें जन्मदिन पर काशी आने के निहितार्थ न ढूंढ़े जाएं ऐसा भला कहा संभव है। यही वजह है कि ज्योतिषाचायरें ने भी गणना से तर्क प्रस्तुत किए। ज्योतिषाचार्य ऋषि द्विवेदी का कहना है कि चूंकि नीता अंबानी की जन्म राशि कन्या है और उसका स्वामी बुध। ऐसे में अभी उनकी राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही थी जो पाच नवंबर को उतर रही है। साढ़े साती से उनको अच्छा फल मिला। ऐसे में नीता अंबानी इस मौके पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेककर आभार भी जताएंगी।

chat bot
आपका साथी