काटजू के खिलाफ आंदोलन, गोहत्यारों के काटे जाएंगे हाथः भाजपा नेता

बीफ को लेकर देशभर में मचे बवाल के बीच भाजपा नेता सुनील भराला ने आज विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि गोहत्या बर्दाश्त नहीं की जा सकती। गोहत्या करने वालों के हाथ काट दिए जाएंगे। मेरठ के गढ़ी गांव में एक सभा में भाजपा के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक

By Nawal MishraEdited By: Publish:Sat, 10 Oct 2015 09:45 PM (IST) Updated:Sun, 11 Oct 2015 09:30 AM (IST)
काटजू के खिलाफ आंदोलन, गोहत्यारों के काटे जाएंगे हाथः भाजपा नेता

लखनऊ। बीफ को लेकर देशभर में मचे बवाल के बीच भाजपा नेता सुनील भराला ने आज विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि गोहत्या बर्दाश्त नहीं की जा सकती। गोहत्या करने वालों के हाथ काट दिए जाएंगे। मेरठ के गढ़ी गांव में एक सभा में भाजपा के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुनील भराला ने कहा कि प्रदेश सरकार गोहत्या करने वालों को संरक्षण दे रही है। प्रदेश में खुलेआम गोहत्या की जा रही है। यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पूरे देश में इसके खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। गोमांस खाने को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व न्यायमूर्ति काटजू के खिलाफ भी आंदोलन की बात उन्होंने कही।

chat bot
आपका साथी