पता पूछने के बहाने बाइक सवार ने युवक को मारी गोली, ससुर पर हमला कराने का आरोप Lucknow News

लखनऊ आइआइएम रोड सर्विस लेन पर पता पूछने के बहाने युवक ने किया हमला। ससुर पर जताया हमला कराने का शक हमलावर का नाम भी बताया।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 02:49 PM (IST) Updated:Mon, 02 Dec 2019 08:42 AM (IST)
पता पूछने के बहाने बाइक सवार ने युवक को मारी गोली, ससुर पर हमला कराने का आरोप  Lucknow News
पता पूछने के बहाने बाइक सवार ने युवक को मारी गोली, ससुर पर हमला कराने का आरोप Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। आइआइएम रोड सर्विस लेन पर कूड़े के ढेर के पास रविवार दोपहर में पता पूछने के बहाने एक युवक को बाइक सवार हमलावर ने गोली मार दी। हमले में ठाकुरगंज के डीपी बोरा प्लाट निवासी नदीम (30) घायल हो गए। गंभीर अवस्था में नदीम को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पीडि़त ने अपने ससुर पर हमला कराने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही एक युवक पर गोली मारने का शक जाहिर किया है।

नदीम के भाई वसीम के मुताबिक दोपहर करीब 12:25 बजे उसके भाई ने फोन कर घटना की जानकारी दी थी। नदीम सुबह 10 बजे घर से दवा लेने के लिए यूनिटी स्कूल के पास गए थे। हकीम के न मिलने पर वह मछली लेने चले गए, लेकिन मछली भी नहीं मिली। इसके बाद वह वापस घर लौट रहे थे। आइआइएम रोड सर्विस लेन पर कूड़ा ढेर के पास एक व्यक्ति ने नदीम को रोक लिया। बाइक सवार नदीम से मुतक्कीपुर का पता पूछने के बहाने बात करने लगा और अचानक उन पर गोली चला दी। हमलावर हेलमेट पहने था, जो फायरिंग के बाद भाग निकला। 

पत्नी से तीन साल से चल रहा विवाद

नदीम का आरोप है कि तीन साल से उनका पत्नी से विवाद चल रहा है। नदीम की पत्नी नेहा की ओर से एफआइआर भी दर्ज कराई गई है। वसीम का कहना है कि नदीम ने उन्हें बताया कि उसके ससुर सलीम ने मध्यस्थता के समय जान से मारने की धमकी दी थी। नदीम ने शक जताया कि गोली मारने वाला व्यक्ति ठाकुरगंज निवासी जुबैर है। एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक तहरीर के आधार पर जुबैर के खिलाफ जानलेवा हमला और सलीम के खिलाफ धमकी की एफआइआर दर्ज की गई है। सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी