Mayawati: बसपा मुखिया देश के गरीब तथा निम्न आय वर्ग परिवारों की हालत पर बेहद चिंतित, केन्द्र सरकार पर तंज

BSP President Mayawati Fires On Modi Government मायावती ने कहा कि इसके साथ ही साथ भारतीय रुपये के मूल्य में अनवरत गिरावट चुभने वाला संवेदनशील मुद्दा है। देश के विदेशी मुद्रा भण्डार में भी लगातार कमी की खबरें अब लोगों को विचलित करने लगी हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 01 Oct 2022 12:49 PM (IST) Updated:Sat, 01 Oct 2022 12:49 PM (IST)
Mayawati: बसपा मुखिया देश के गरीब तथा निम्न आय वर्ग परिवारों की हालत पर बेहद चिंतित, केन्द्र सरकार पर तंज
BSP President Mayawati Fires On Modi Government:

लखनऊ, जेएनएन। BSP President Mayawati Fires on Modi Government: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) देश के सभी गरीब तथा निम्न आय वर्ग वाले परिवारों की हालत पर बेहद चिंतित हैं। बसपा मुखिया ने शनिवार को दो ट्वीट से देश के उद्योगपतियों की निजी पूंजी में अभूतपूर्व वृद्धि होने के साथ महंगाई तथा गरीबी बढऩे पर गहरी चिंता जताई है।

उत्तर प्रदेश में चार बार मुख्यमंत्री का पद संभाल चुकीं मायावती ने केन्द्र सरकार पर शनिवार को बड़ा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हो चुकीं मायावती ने आज ट्वीट किया और कहा कि आजकल सरकारी कृपादृष्टि के कारण भारत के उद्योगपतियों की निजी पूंजी में अभूतपूर्व वृद्धि होने से अब विश्व के धन्नासेठों में उनकी गिनती है।

130 करोड़ गरीब व निम्न आय परिवार

इसके बीच में बड़ा विरोधाभास भी है, देश में करीब 130 करोड़ गरीब व निम्न आय परिवारों के जीवन में थोड़ा भी सुधार नहीं होना अति-चिन्ता की बात। उन्होंने कहा कि तीन वर्ग में बेहद गहरी हो चुकी खाई को सरकार कैसे पाटेगी यह गहरी चिंता का विषय है।

भारतीय रुपये के मूल्य में अनवरत गिरावट चुभने वाला संवेदनशील मुद्दा

मायावती ने कहा कि इसके साथ ही साथ भारतीय रुपये के मूल्य में अनवरत गिरावट चुभने वाला संवेदनशील मुद्दा है। देश के विदेशी मुद्रा भण्डार में भी लगातार कमी की खबरें अब लोगों को विचलित करने लगी हैं। ऐसे में भारतीय अर्थव्यवस्था को संभालने में यहां के उद्योगपतियों व धन्नासेठों की भूमिका क्या है, देश जानने को इच्छुक।

हमला राजनीतिक परिवेश पर भी

मायावती इन दिनों लगातार ट्वीट से केन्द्र के साथ ही उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर भी समय-समय पर हमला बोलती रहती हैं। सामाजिक सारोकार के साथ ही साथ उनका हमला राजनीतिक परिवेश पर भी होता है। 

chat bot
आपका साथी