बढ़ी रेल यात्रियों की मुसीबत, 17 July तक निरस्‍त रहेंगी ये ट्रेन Lucknow News

वाशेबुल एप्रेन बनने के काम में देरी से 17 जुलाई तक निरस्‍त रहेंगी ट्रेन।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 11 Jul 2019 03:13 PM (IST) Updated:Thu, 11 Jul 2019 03:13 PM (IST)
बढ़ी रेल यात्रियों की मुसीबत, 17 July तक निरस्‍त रहेंगी ये ट्रेन Lucknow News
बढ़ी रेल यात्रियों की मुसीबत, 17 July तक निरस्‍त रहेंगी ये ट्रेन Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। चार महीने पहले रिजर्वेशन करवाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। रेलवे ने 25 जून से निरस्त चल रही गोमती एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का निरस्तीकरण बढ़ा दिया है। बारिश के कारण चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म एक के वाशेबुल एप्रेन (पटरी के नीचे का हिस्सा) बनाने का काम थम गया है। जिस कारण अब पांच दिन और रेलवे ब्लॉक लेगा। इस बीच एसी एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस सहित करीब 40 ट्रेनें बदले प्लेटफार्म से चलेंगी। 

प्लेटफार्म एक का वाशेबुल एप्रेन चार साल पहले ही बना था। निर्माण के बाद से यह प्लेटफार्म जर्जर होने लगा। कई जगह पटरी के नीचे गड्ढे पड़ गए। टे्रन संचालन असुरक्षित हो गया था। पिछले साल रेलवे ने एक रिपोर्ट भी दी थी कि इस एप्रेन के जर्जर होने से ट्रेन बेपटरी हो सकती है। इसके बाद ही 25 जून से 12 जुलाई तक प्लेटफार्म एक पर ब्लॉक लेकर एप्रेन के निर्माण का काम शुरू किया था। इस बीच बारिश के कारण पटरियों पर जलभराव हो गया। काम बंद करना पड़ा। रेलवे बोर्ड ने अब ट्रेनों का निरस्तीकरण 12 जुलाई से बढ़ाकर 17 जुलाई कर दिया है। 

यह ट्रेनें रहेंगी 17 जुलाई तक तक निरस्त

12419/20 गोमती एक्सप्रेस

13119/20 सियालदह दिल्ली एक्सप्रेस

14003/04 माल्दा आनंद विहार एक्सप्रेस

14523/24 हरिहर एक्सप्रेस 

14307/08 बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस

51813/14 लखनऊ झांसी पैसेंजर 

54253/54 लखनऊ प्रयाग पैसेंजर

बुढ़वल-सीतापुर कैंट-रोजा होकर चलेंगी यह ट्रेनें 

14673/74 शहीद एक्सप्रेस

19269/70 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस

सस्ता सफर अभी नहीं आसान

रेलवे ने 27 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को पिछले दो साल से निरस्त कर रखा है। हर बार इनका निरस्तीकरण 10 से 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया जाता है। कानपुर, शाहजहांपुर सहित कई रूटों की इन टे्रनों का निरस्तीकरण अब बढ़ाकर 20 जुलाई कर दिया है। 

20 जुलाई तक निरस्त ट्रेनें 

64207 लखनऊ कानपुर मेमू 

64212 कानपुर लखनऊ जंक्शन मेमू

54251/52 लखनऊ सहारनपुर पैसेंजर

54281 सुलतानपुर-लखनऊ पैसेंजर

54284 लखनऊ सुलतानपुर पैसेंजर

54293/94 प्रतापगढ़ लखनऊ पैसेंजर

54201 लखनऊ रहीमाबाद पैसेंजर

64274 लखनऊ बाराबंकी मेमू 

64275 बाराबंकी लखनऊ मेमू 

54255/56 लखनऊ वाराणसी पैसेंजर

64213 लखनऊ जंक्शन कानपुर मेमू 

64254 कानपुर लखनऊ जंक्शन मेमू 

54232 लखनऊ फैजाबाद पैसेंजर 

54233 फैजाबाद लखनऊ पैसेंजर 

54282 लखनऊ सुलतानपुर पैसेंजर

54283 सुलतानपुर लखनऊ पैसेंजर

54377/78 प्रयाग-बरेली पैसेंजर 

64208 कानपुर लखनऊ मेमू

64209 लखनऊ कानपुर मेमू 

64235/36 बाराबंकी कानपुर मेमू

64221/22 लखनऊ शाहजहांपुर मेमू

chat bot
आपका साथी