लखनऊ के राजा बाजार में फिर बवाल शुरू, आगजनी

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के राजा बाजार क्षेत्र में आज फिर बवाल शुरू हो गया है। क्षेत्र को पीएसी के साथ आरएएफ ने घेर लिया है। कल यहां एक युवक की हत्या के बाद रातभर हंगामे के बाद दिन में 12 बजे से फिर बवाल हो रहा है। आसिफ की

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2015 12:54 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2015 12:56 PM (IST)
लखनऊ के राजा बाजार में फिर बवाल शुरू, आगजनी

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के राजा बाजार क्षेत्र में आज फिर बवाल शुरू हो गया है। क्षेत्र को पीएसी के साथ आरएएफ ने घेर लिया है। कल यहां एक युवक की हत्या के बाद रातभर हंगामे के बाद दिन में 12 बजे से फिर बवाल हो रहा है। आसिफ की हत्या के आरोपी की दुकान को आज कुछ लोगों ने आग के हवाले कर दिया है।

चौक के राजा बाजार क्षेत्र में हजारों की संख्या में लोगों के साथ महिलाएं भी हैं। इनके साथ युवक मेडिकल कालेज चौराहे पर एकत्र हैं। यह सभी लोग मेडिकल कालेज के सामने की सड़क पर जाम लगाने का प्रयास कर रहे हैं। इनको रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। अभी भी यहां पर स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी है।

गौरतलब है कि कल रात लखनऊ के राजाबाजार में करीब 10 बजे सुबतिया बाग निवासी पेंटर आसिफ (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक मिष्ठान भंडार में विवाद के बाद हुई इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दुकान में तोडफ़ोड़ की और वाहनों के शीशे भी चकनाचूर कर दिए। ट्रॉमा सेंटर में भी भारी हंगामा हुआ। देर रात राजाबाजार व उसके आसपास का क्षेत्र छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

chat bot
आपका साथी