कुशीनगर में प्रेमी ने मिट्टी तेल डालकर प्रेमिका को जलाया

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को कुशीनगर में आज एक बार फिर खुली चुनौती मिली। यहां के रामकोला क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी को दिनदहाड़े उसके प्रेमी ने परिजनों संग मिलकर जला दिया। वह चीख-चीख कर आरोपियों का नाम ले रही थी। गंभीर हालत में उसे गोरखपुर

By Nawal MishraEdited By: Publish:Thu, 05 Mar 2015 06:29 PM (IST) Updated:Thu, 05 Mar 2015 06:31 PM (IST)
कुशीनगर में प्रेमी ने मिट्टी तेल डालकर प्रेमिका को जलाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को कुशीनगर में आज एक बार फिर खुली चुनौती मिली। यहां के रामकोला क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी को दिनदहाड़े उसके प्रेमी ने परिजनों संग मिलकर जला दिया। वह चीख-चीख कर आरोपियों का नाम ले रही थी। गंभीर हालत में उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह लोमहर्षक घटना क्षेत्र में आग की तरह फैली तो चर्चाओं का बाजार भी गरम हो गया।

उक्त किशोरी का गांव के ही धीरज यादव से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना के दिन किशोरी के परिजन घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने घो_ा पर गए थे। किशोरी घर पर अकेली थी। बकौल पीडि़ता इसी बीच उसका प्रेमी, उसका भाई अरङ्क्षवद यादव व अन्य परिजन आए और उसके ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। उसके बाद वह फरार हो गए। वह चीखती चिल्लाती हुई बाहर भागी तो गांव के लोग जुटे और परिजन भी आ पहुंचे। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी बार-बार प्रेमी व उसके परिजनों का नाम ले रही थी। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने 70 फीसद जली किशोरी को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी गोरखराम, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी पहुंचे और प्रेमी धीरज यादव को गिरफ्तार भी कर लिया। दूसरी ओर प्रेमी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रेमिका के परिजनों ने ही आग लगाकर जान लेने की कोशिश की है। हमें फंसाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पीडि़ता ने अपने बयान में प्रेमी सहित उसके अन्य परिजनों का नाम लिया है।

chat bot
आपका साथी