देश बचाने का सवाल: राजनाथ

लखनऊ : अपने संसदीय क्षेत्र में वोट मांगने निकले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रत्याशी राजनाथ सि

By Edited By: Publish:Sun, 20 Apr 2014 04:15 AM (IST) Updated:Sun, 20 Apr 2014 12:09 AM (IST)
देश बचाने का सवाल: राजनाथ

लखनऊ : अपने संसदीय क्षेत्र में वोट मांगने निकले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने लोकसभा चुनाव को देश को बचाने का सवाल बताया। उन्होंने लखनऊ के विकास के लिए विशेष प्लान तैयार कराने का वादा भी किया।

पारा रोड़ पर गीतापल्ली में शनिवार को अपनी पहली बड़ी चुनावी सभा में राजनाथ ने लखनऊ वासियों का भरोसा जीतने के लिए हर जतन किया। अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में किए गए विकास कार्य गिनाने के साथ उन्होंने कहा कि आप सबने मंत्री तथा मुख्यमंत्री के रूप में मेरे काम को परखा और जांचा है। मैने कम समय में सौहार्द, समरसता व भाईचारे की नीति पर चलते हुए सबका विकास कर मान-सम्मान भी बढ़ाया।

राजनाथ जातिगत वोटों को रिझाना भी नहीं भूले। उन्होंने अपने से बेहतर मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को बताया, रामप्रकाश गुप्त की भी सराहना की। सांसद लाल जी टंडन और महापौर दिनेश शर्मा की प्रशंसा करने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा, चुनाव जीतने के पहले तीन माह के भीतर ही लखनऊ के विकास को विशेष प्लान तैयार कराएंगे। सामाजिक न्याय सम्मेलन के नाम से आयोजित इस सभा में लगे बैनरों पर अटल, आडवाणी के चित्रों के अलावा नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह के गले मिलते फोटो लगे थे। सभा स्थल पर नरेंद्र मोदी और राजनाथ के नारे भी खूब गूंजे। राजनाथ सिंह ने नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए वोट मांगे तो नारों की गूंज बढ़ी। उनका कहना था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते वह लखनऊ के विकास की खातिर मंत्री और प्रधानमंत्री तक भी जाने में कोई संकोच नहीं करेंगे। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का यथासंभव उपयोग लखनऊ का विकास कराने में करेंगे। चुनाव के बाद लखनऊ के प्रत्येक क्षेत्र में संपर्क बनाए रखने का वादा भी किया।

पंजाब में चुनावी सभा को सम्बोधित करने के बाद देर शाम लखनऊ पहुंचे राजनाथ की थकान सम्मेलन स्थल पर भीड़ को देख गायब थी। करीब आधा घंटा के सम्बोधन में उन्होंने लोकसभा के चुनाव को देश बचाने का सवाल कहा और सपा, बसपा व काग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा देश में 55 वर्षो तक काग्रेस की हुकूमत रही और प्रदेश में भी सर्वाधिक समय तक सपा और काग्रेस की सरकारें रहीं परन्तु जनता के साथ वादाखिलाफी की है। उन्होंने केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने व नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए वोट मांगे। सभा को सासद लाल जी टंडन, महापौर दिनेश शर्मा, उदित राज, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, सासद कुसुम राय ने भी सम्बोधित किया।

chat bot
आपका साथी