LIVE BLOG

Live Lucknow Nikay Chunav Result 2023: लखनऊ में BJP की सुषमा खरकवाल की प्रचंड जीत, सपा प्रत्‍याशी वंदना म‍िश्रा को दी मात

Lucknow Municipal Election Result Live: लखनऊ नगर न‍िगम के चुनाव पर‍िणाम आज शाम तक घोष‍ित कर द‍िए जाएंगे। मतगणना की तैयार‍ियां पूरी हो चुकी हैं। सुबह आठ बजे से मतों की ग‍िनती शुरु हो गई है।

Prabhapunj MishraPublish:Sat, 13 May 2023 06:32 AM (IST) Updated:Sat, 13 May 2023 11:59 PM (IST)
Live Lucknow Nikay Chunav Result 2023: लखनऊ में BJP की सुषमा खरकवाल की प्रचंड जीत, सपा प्रत्‍याशी वंदना म‍िश्रा को दी मात
Live Lucknow Nikay Chunav Result 2023: लखनऊ में BJP की सुषमा खरकवाल की प्रचंड जीत, सपा प्रत्‍याशी वंदना म‍िश्रा को दी मात

Highlights

  • लखनऊ नगर न‍िगम के 110 वार्डों और दस नगर पंचायतों की होनी है वोटों की ग‍िनती
  • लखनऊ नगर न‍िगम में कुल वोटर 2,92,6767 मतदाता है
  • लखनऊ में 113 टेबल पर कराई जा रही है मतगणना

लखनऊ, जेएनएन। LIVE Lucknow Nagar Nikay Chunav Parinaam 2023 लखनऊ नगर निगम के 110 वार्डों और दस नगर पंचायतों के लिए रमाबाई रैली स्थल पर सुबह आठ बजे से शुरु हो गई है। मतगणना की सभी तैयार‍ियां पूरी कर ली गई हैं। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए मतगणना की सीसीटीवी से लगातार निगरानी की जा रही है।  मतगणना को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बता दें क‍ि लखनऊ मंडल सह‍ित आसपास के ज‍िलों में पहले चरण के चुनाव में 4 मई को मतदान हुआ था।  

13/05/2023
5:09:46 pm

Sitapur Nikay Chunav: सीतापुर में सपा प्रत्याशी रश्मि जयसवाल 795 मतों से आगे

 सीतापुर निकाय 5 राउंड

नेहा अवस्थी : भाजपा : 17,782
रश्मि जायसवाल : सपा : 18,577
नील कमल राठौर : निर्दल : 10,749
अब तक कुल 55,486 मतों की हो चुकी है गिनती
सपा प्रत्याशी रश्मि जयसवाल 795 मतों से आगे

13/05/2023
5:09:09 pm

Sultanpur Nikay Chunav: कादीपुर से भाजपा प्रत्याशी आनंद जायसवाल जीते

 सुलतानपुर: कादीपुर में भाजपा प्रत्याशी आनंद जायसवाल की जीत की खुशी मनाते कार्यकर्ता

13/05/2023
4:47:47 pm

Lucknow Civic Elections: लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी बड़ी जीत की ओर


लखनऊ नगर निगम की सीट पर भी भाजपा दोबारा काबिज होने जा रही है ताजा समाचार मिलने तक भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुषमा करीब 3:15 लाख वोटो के साथ सबसे आगे चल रही हैं वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी 220000 के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस तरह भाजपा एक बार फिर बड़ी जीत की तरफ बढ़ती दिख रही है

13/05/2023
4:07:31 pm

Sultanpur Nikay Chunav: सुलतानपुर की कादीपुर नगर पंचायत में लड़ते-भिड़ते जीती भाजपा

कादीपुर नगर पंचायत में लड़ते-भिड़ते जीती भाजपा।आनंद जायसवाल ने 77 मतों से दर्ज की जीत। पहली बार इस सीट पर भाजपा को जीत मिली। इससे पहले रहा निर्दलियों का कब्जा।

13/05/2023
3:46:45 pm

Hardoi Nikay Chunav: हरदोई में नगरपालिका पिहानी से सपा प्रत्याशी शाहीन बेगम जीतीं

नगर पंचायत कछौना पतसेनी से राधारमण शुक्ला पंकज जीतेनगर पंचायत बेनीगंज से बीजेपी प्रत्याशी शिव प्यारी 859 मतों से जीतीनगर पंचायत पाली से सपा प्रत्याशी रिजवान खान जीतेनगर पंचायत गोपामऊ से बीजेपी प्रत्याशी वली मोहम्मद जीतेनगर पंचायत माधौगंज से निर्दल अनुराग मिश्रा जीतेनगर पंचायत कुरसठ से सपा प्रत्याशी विद्या देवी जीतीं


1--नगर पालिका का नाम-हरदोई
बीजेपी आगे
सपा पीछे

2-शाहाबाद
सपा आगे
बीजेपी पीछे

3--मल्लावां
निर्दल आगे
बीजेपी पीछे

4--सांडी
बीएसपी आगे
सपा पीछे

5--बिलग्राम
बीजेपी आगे
सपा पीछे

6--सण्डीला
सपा आगे
निर्दल पीछे

13/05/2023
3:17:46 pm

हरगांव: नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खां जीते

हरगांव-नगर पंचायत अध्यक्ष
गफ्फार खां-निर्दलीय-6537 जीते

हरिनाम बाबू मिश्र-भाजपा-5629
जन्नतुन निशा-सपा -321
------
908 मतों के अंतर से जीते

13/05/2023
2:26:59 pm

अयोध्या के गोसाईगंज में भाजपा की विजय लक्ष्मी जीती

अयोध्या। गोसाईंगंज में भाजपा की विजय लक्ष्मी विजयी। 2301 वोट पाकर सपा की मायादेवी को 464 मतों से पराजित कर दस वर्ष बाद भाजपा को वापस लाने में कामयाब रही।

13/05/2023
2:25:54 pm

Sultanpur Civic Election: सुलतानपुर में कोइरीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद की मतगणना अपडेट

 भाजपा प्रत्याशी सीमा साहू 468 मतों से आगे

 1-बसपा रुबीना खातून 1566
2-भाजपा सीमा साहू  2034

13/05/2023
2:00:21 pm

Lucknow Civic Elections: अयोध्‍या के बाद लखनऊ में सपा को तगड़ा झटका, भाजपा की सुषमा 90 हजार से आगे

लखनऊ में महापौर सीट पर भाजपा की सुषमा खर्कवाल ने करीब 90,000 से बढ़त बना ली है। 20 दौर की मतगणना पूरी हो चुकी है और अब तक सुषमा को 208731 वोट मिल चुके है। समाजवादी पार्टी की वंदना मिश्रा को 1 लाख 19 हजार वोट मिले हैं। 

13/05/2023
1:58:21 pm

Lucknow Civic Elections: लखनऊ में भाजपा की मेयर प्रत्‍याशी सुषमा खरकवाल ने बनाई 90 हजार की बढ़त

20 राउंड के बाद महापौर

अंजू भट्ट 10777
वंदना मिश्रा 119 434
शाहीन बानो 30977
सुषमा खर्कवाल 208731
संगीता जायसवाल 49063
कुल वोट 432554

13/05/2023
1:23:06 pm

Sultanpur Nikay Chunav: सुलतानपुर कादीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर तीन चक्र मतगणना

आनंद जायसवाल भाजपा - 1138
कपिल मुनि पाण्डेय सपा - 90
विजयभान सिंह मुन्ना निर्दलीय -809
प्रभुराज सिंह निर्दलीय -1306
जय बहादुर सिंह आप -19
नोटा -03
दस वार्डों में से कुल 6 वार्ड की गणना हो चुकी है।
168 वोट से निर्दलीय प्रत्याशी कुंवर प्रभुराज सिंह भाजपा प्रत्याशी आनंद जायसवाल से आगे हैं।

13/05/2023
1:22:12 pm

Sultanpur Nikay Chunav: सुलतानपुर की कोइरीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद की मतगणना अपडेट

तीसरा राउंड-

भाजपा प्रत्याशी सीमा साहू 69 मतों से आगे

1-बसपा रुबीना खातून 1208

2-भाजपा सीमा साहू 1277

13/05/2023
1:16:39 pm

Ayodhya Nikay Chunav: भाजपा की विजय लक्ष्मी जायसवाल 225 वोट से आगे

अयोध्या। गोसाईगंज नगर पंचायत की दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा की विजय लक्ष्मी जायसवाल 225 वोट से आगे। दूसरे पर निर्दल मीरा सोनी सपा तीसरे नंबर पर है। 

13/05/2023
1:15:58 pm

Ayodhya Nikay Chunav: अयोध्‍या में BJP के गिरीशपति त्रिपाठी सपा से आगे

अयोध्या नगर निगम में 13वे राउंड में भाजपा के मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी 32144 वोट से आगे। 


भाजपा 70644
सपा 38500

13/05/2023
1:15:04 pm

कुमारगंज नगर पंचायत के पहले राउंड की मतगणना समाप्त

सपा प्रत्याशी विकास सिंह छोटू को मिले 754 मत,

निर्दल प्रत्याशी राजन पांडेय को 570 मत, रालोद प्रत्याशी आभा सिंह को 53,
भाजपा प्रत्याशी चंद्रबली सिंह को 207 मत, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी प्रशांत उपाध्याय को 193 मत, कांग्रेस प्रत्याशी विजय पाल सिंह को 129 मत, बसपा प्रत्याशी सीता सिंह को 88 मत, आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी कमलेश यादव को 267 मत, निर्दल प्रत्याशी अजय भान को 27, निर्दल प्रत्याशी अयूब को 5 मत, निर्दल प्रत्याशी नवीन को एक मत, निर्दल प्रत्याशी बैजनाथ वैश्य को 55 मत, निर्दल प्रत्याशी मीना को मिले दो मत।

13/05/2023
1:14:37 pm

Hardoi Nikay Chunav माधौगंज से निर्दलीय अनुराग तो कुरसथ से सपा की विद्या देवी जीती

हरदोई। नगर पंचायत माधौगंज और कुरसठ के चुनाव परिणाम सामने आए। निर्दलीय प्रत्याशी व निवर्तमान अध्यक्ष अनुराग मिश्र 2434 मत पाकर 536 मतों से विजय हुए। दूसरे नंबर पर भी निर्दलीय रोहित शर्मा रहे। उन्हे 1898 मत मिले। जबकि भाजपा के उमेश महेश्वरी को 1544 मत मिले। कुरसठ में सपा प्रत्याशी विद्या देवी 1314 मत पाकर विजय हुई। उन्होंने भाजपा की विद्या देवी को 204 मतों से पराजित किया। विद्या देवी को 1110 मत मिले।

13/05/2023
12:53:38 pm

Kanpur Civic Elections: अयाेध्या में BJP प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी 23485 मतों से आगे

अयोध्‍या नगर निगम के नौवें राउंड में भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी 23485 मतों से निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी डा. आशीष पांडेय दीपू से 20782 मतों से आगे हैं। भाजपा को 50082 व सपा को 26597 मत मिले। झूलेलला वार्ड में हारजीत का फैसला लाटरी से हुआ। निर्दल प्रत्याशी अभिनव पांडेय व भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश अंदानी को बराबर मत मिले से लाटरी में बाजी अभिनव पांडेय के हाथ लगी। निर्वाचन अधिकारी ने विजयी घोषित किया। रामचंद्र परमहंस वार्ड से समाजवादी पार्टी के कृष्णगोपाल यादव चुनाव जीत गए हैं। अवधपुरी वार्ड से निर्दलसौरभ सिंह, वशिष्ठ कुंड से निर्दल निकेत यादव, संत रविदास नगर से भाजपा के दीपकुमार गुप्त, विक्रमादित्य वार्ड से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती धर्मेंद्र मिश्रा चुनाव जीती हैं।

13/05/2023
12:05:36 pm

आठ राउंड की मतगणना में सुषमा खर्कवाल 32 हजार मतों से आगे

प्रदेश के बाकी नगर निगम की तरह लखनऊ में भी भाजपा आगे चल रही है। चुनावों की मतगणना जारी है। अब तक आठ राउंड के नतीजे आ चुके हैं।

जिसमें भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल 32 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। वह सपा प्रत्याशी से 32686 मतों से आगे हैं।आठ राउंड की मतगणना के बाद भाजपा की सुषमा खर्कवाल 71643 मतों से पहले स्थान पर हैं। वहीं सपा की वंदना मिश्रा 38957 वोट से दूसरे नंबर पर हैं।जबकि बसपा प्रत्याशी शाहीन बानो 10172 से तीसरे, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अंजू भट्ट 3782 से चतुर्थ और कांग्रेस की संगीता जायसवाल 1400 मतों से पांचवे स्थान पर हैं।

13/05/2023
11:35:21 am

लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाई

राजधानी में भी भाजपा आगे चल रही है। छह दौर की वोटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी सुषमा करीब 22 हजार वोटों के साथ आगे चल रही हैं। समाजवादी पार्टी की वंदना मिश्रा करीब 13 हजार वोटों के साथ दूसरे स्थान पर चल रही है।

13/05/2023
11:35:02 am

लखनऊ जोन छह में पांच राउंड तक हुए मतगणना में भाजपा मेयर प्रत्याशी आगे

सपा 13931
बीजेपी 22234
कांग्रेस 7300
बसपा 2471

13/05/2023
11:34:08 am

लखनऊ जोन एक में आठ राउंड तक मतगणना

आम आदमी पार्टी अंजू भट्ट- 128, 165, 150, 182, 311, 288, 186, 231
सपा वंदना मिश्रा- 1082, 1052, 1647, 1156, 1609, 1305, 1356, 452
बीएसपी शाहीन बानो- 77, 84, 171, 192, 92, 96, 110, 40
बीजेपी सुषमा खर्कवाल- 1747, 1469, 1492, 1292, 983, 1678, 1488, 666
कांग्रेस संगीता जायसवाल- 461, 514, 796, 467, 840, 487, 445, 400

13/05/2023
11:32:50 am

Nikay Chunav Ayodhya: नगर पालिका परिषद रुदौली में भाजपा आगे

नगर पालिका परिषद रुदौली में बीजेपी पहले राउंड में 255 से आगे।

सपा को 2290
बीजेपी को 2549
बसपा को 1796
निर्दलीय को 1536 मत

13/05/2023
11:30:26 am

Nikay Chunav Ayodhya: अयोध्‍या में BJP के मेयर प्रत्‍याशी सपा से 17196 वोट से आगे

छठे राउंड में अयोध्या नगर निगम के भाजपा मेयर प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी 17196 वोट से आगे।

भाजपा- 33168
सपा- 15971

13/05/2023
11:29:17 am

Nikay Chunav Ayodhya: अयोध्‍या नगर न‍िगम में जीतने वाले प्रत्‍याशी

अयोध्या नगर निगम के झारखंडी वार्ड से भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह जीते

मणिराम छावनी वार्ड से निर्दल प्रत्याशी आभा पांडे जीती

लक्ष्मण घाट वार्ड से सपा प्रत्याशी प्रिया शुक्ला जीती

अयोध्या नगर निगम के जयप्रकाश नारायण वार्ड से भाजपा के अनिल सिंह पार्षद पद पर जीते।

वीर सावरकर वार्ड से भाजपा के मनीष सिंह पार्षद पद पर जीते।

पंडित दीनदयाल वार्ड से बसपा के विश्वजीत यादव पार्षद पद पर जीते।

अयोध्या।
अयोध्या नगर निगम के कबीर वार्ड से भाजपा के चंदन सिंह पार्षद पद पर जीते।

राम मनोहर लोहिया वार्ड से सपा के रामभवन यादव पार्षद पद पर जीते।


नगर निगम के सुभाष चंद बोस वार्ड से सपा के अर्जुन यादव सोमू पार्षद पद पर जीते

हनुमानकुंड वार्ड से भाजपा की अर्चना श्रीवास्तव पार्षद बनी।

कौशलपुरी वार्ड से सपा के धर्मवीर पार्षद पद पर जीते। 

अंबेडकरनगर वार्ड से निर्दल प्रत्याशी कफ़ील अहमद जीते।

13/05/2023
11:11:33 am

Nikay Chunav Hardoi: गोपामऊ नगर पंचायत में भाजपा आगे

हरदोई। नगर पंचायत गोपामऊ के प्रथम राउंड में भाजपा निर्दलीय से आगे चल रही है भाजपा प्रत्याशी वली मोहम्मद को बाय 2277 मत मिले जबकि निर्दलीय नौशाद को 1951 मत मिले हैं।

13/05/2023
11:11:07 am

Nikay Chunav Raebareli: रायबरेली में मतगणना के दौरान मारपीट

रायबरेली: नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान हुई मारपीट, सभासद हसीन अहमद और शराफत अली के बीच काउंटिंग के दौरान हुई मारपीट।

13/05/2023
11:09:43 am

Nikay Chunav Balrampur: नगर पालिका बलरामपुर द्वितीय चक्र की मतगणना


-भाजपा - 3291
-सपा - 2308
-बसपा - 2539

13/05/2023
10:58:55 am

Nikay Chunav Ayodhya: अयोध्या में भाजपा के मेयर प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी 14034 वोट से आगे

पांचवे राउंड में अयोध्या नगर निगम से भाजपा के मेयर प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी 14034 वोट से आगे।

भाजपा 27464
सपा 13430

13/05/2023
10:43:40 am

अयोध्या नगर निगम में जीतने वाले प्रत्‍याशी

अयोध्या नगर निगम के सरदार भगत सिंह वार्ड से भाजपा के संतोष सिंह 770 वोट से पार्षद पद पर जीते।


अयोध्या नगर निगम के वीर अब्दुल हमीद वार्ड से निर्दल सलमान हैदर पार्षद पद पर 301 वोट से जीते।


अयोध्या नगर निगम के मंगल पांडे वार्ड से भाजपा के राजेश गौड़ पार्षद पद पर जीते।


नगर निगम के देवकाली वार्ड से भाजपा प्रत्याशी अनुज दास 565 वोट से पार्षद पर जीते।

नगर पंचायत गोसाईगंज से भाजपा की चेयरमैन प्रत्याशी विजयलक्ष्मी जायसवाल 168 वोट से आगे, दूसरे नंबर पर निर्दल प्रत्याशी, तीसरे पर सपा प्रत्याशी।


नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी का भी खाता खुला, महात्मा गांधी वार्ड से अबरूल निशा पार्षद पद पर जीती।

13/05/2023
10:32:56 am

Nikay Chunav Ayodhya: अयोध्‍या में व‍िजयी हुए पार्षद प्रत्‍याशी

मंगल पांडे वार्ड से भाजपा के राजेश गौड़ जीते

देवकाली वार्ड से भाजपा के अनुज दास 535 वोट से जीते

शहीद अब्दुल हमीद वार्ड से निर्दल प्रत्याशी सलमान हैदर 301 वोट से जीते

सरदार भगत सिंह वार्ड से भाजपा के संतोष सिंह 770 वोट से जीते

सीताकुंड वार्ड से भाजपा के विनय जयसवाल 366 वोट से जीते

लाजपत राय वार्ड से भाजपा के राम-राम तीरथ पार्षद 237 वोट से जीते

अटल नगर वार्ड से भाजपा के जय नारायण सिंह रिंकू जीते

कल्याण सिंह वार्ड से निर्दल प्रत्याशी सूर्या जीते भाजपा के मुरारी यादव हारे

पाटेश्वरी वार्ड से निर्दल प्रत्याशी अजय पांडे जीते

अश्विनी पुरम वार्ड से सपा के जगत नारायण यादव जीते

वार्ड नंबर- वार्ड नंबर अभिराम दास से निर्दल प्रत्याशी सुल्तान अंसारी जीते

13/05/2023
10:29:49 am

अंबेडकरनगर: जलालपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर 43 सपा प्रत्याशी शुभम जायसवाल जीते

जलालपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर 43 में सभासद पद पर सपा प्रत्याशी शुभम जायसवाल 350 मत पाकर विजयी हुए। निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी को 220 वोट मिला।

13/05/2023
10:27:13 am

सुलतानपुर: कोइरीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद की मतगणना अपडेट

1-बसपा 555

2-भाजपा 319

3-कांग्रेस 110

4-निर्दल पूनम जायसवाल 01

5-निर्दल प्रतिमा साहू 8

6-निर्दल नीतू जायसवाल 5

7-निर्दल रिंकी जायसवाल 12

8- निर्दल शमा परवीन- 7

9-निर्दलीय सुदामा 2

अवैध मत- 39

पहले राउंड में बसपा उम्मीदवार रुबीना कासिम भाजपा उम्मीदवार सीमा साहू से 236 मतों से आगे

13/05/2023
10:26:11 am

Nikay Chunav Hardoi: पाली नगर पंचायत से निर्दलीय आगे

हरदोई। पाली नगर पंचायत निर्दलीय प्रत्याशी कमलाकांत बाजपई 61 मतों से सपा से आगे। कमलाकांत बाजपाई को 2054,
सपा प्रत्याशी रिजवान 1993,
भाजपा प्रत्याशी कुलदीप मिश्र 626 मत
कमलाकांत बाजपाई 61 वोट से आगे।

13/05/2023
10:13:39 am

Nikay Chunav Bahraich: बहराइच नगर पालिका भाजपा प्रत्याशी सुधा टेकरीवाल आगे

बहराइच नगर पालिका भाजपा प्रत्याशी सुधा टेकरीवाल 819 मत प्राप्त कर आगे। सपा के की जाहिदा बेगम को 338 मत मिले हैं, जबकि निवर्तमान चेयरमैन रुबीना रेहान 224 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर हैं।

13/05/2023
10:12:57 am

Nikay Chunav Ayodhya: अयोध्या नगर निगम के सरदार भगत सिंह वार्ड BJP के संतोष सिंह जीते

अयोध्या नगर निगम के सरदार भगत सिंह वार्ड से भाजपा के संतोष सिंह 770 वोट से पार्षद पद पर जीते।

13/05/2023
10:12:03 am

अयोध्या नगर निगम में भाजपा आगे

अयोध्या नगर निगम में मेयर भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी 9362 से आगे।

13/05/2023
10:11:02 am

सुलतानपुर: कादीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रभुराज सिंह 159 मतों से आगे

प्रभुराज सिंह निर्दलीय 447

आनन्द जायसवाल भाजपा 288

कपिल मुनि पाण्डेय सपा 39

विजयभान सिंह मुन्ना निर्दलीय 286

13/05/2023
10:10:17 am

नगर पंचायत तुलसीपुर में प्रथम चरण पूरा

निर्दलीय प्रत्याशी कहकशा फिरोज- 1126
भाजपा प्रत्याशी रंजना गुप्ता- 283 

13/05/2023
10:09:42 am

Nikay Chunav Lucknow: लखनऊ जोन तीन के रुझाान

वार्ड नंबर 109 अलीगंज, वार्ड नंबर 53 महानगर, वार्ड नंबर 47 डालीगंज-निरालानगर और वार्ड नंबर 82 त्रिवेणीनगर, वार्ड नंबर 63 अयोध्यादास द्वितीय में बीजेपी प्रत्याशी आगे।

वार्ड नम्बर 67 लाला लाजपत राय, वार्ड नंबर 48 फ़ैजुल्लागंज प्रथम, वार्ड नंबर 84 कदम रसूल में सपा और बीजेपी में मुकाबला।

13/05/2023
10:08:45 am

आंबेडकरनगर की टांडा नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर पोस्टल बैलेट में भाजपा व बसपा बराबर

टांडा नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर पोस्टल बैलेट में भाजपा व बसपा शबाना को मिले बराबर मत। सपा तीसरे स्थान पर।

13/05/2023
10:07:53 am

अंबेडकरनगर: नगर पालिका अकबरपुर में पोस्टल मतो की मतगणना के परिणाम

अध्यक्ष पद के लिए
निर्दल चंद्रप्रकाश वर्मा - 22
बसपा सुरेश वर्मा-05
भाजपा सरिता गुप्ता-05
सपा शारदा राजभर- 03

13/05/2023
10:03:46 am

Nikay Chunav Hardoi: पोस्टल बैलेट में कहीं भाजपा तो कहीं निर्दलीय भी आगे

हरदोई में निकाय चुनाव की मतगणना मैं पोस्टल बैलट की गिनती में कहीं भाजपा तो कहीं सपा और निर्दलीय आगे हैं। बिलग्राम नगर पालिका में सात पोस्टल बैलट पर चार भाजपा को मिले, एक सपा और बसपा को मिला जबकि एक नोटा को मिला। इसी तरह पिहानी में बसपा तो शाहबाद में भाजपा पोस्टल बैलट में आगे है। पाली नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी कमलाकांत बाजपेई को 7 पोस्टल बैलट में 4 हासिल हुए।

13/05/2023
10:03:00 am

Nikay Chunav Sultanpur: सुलतानपुर में कादीपुर अध्यक्ष पद वार्ड नम्बर 2 पटेल नगर की मतगणना पूरी

भाजपा आनन्द 167

निर्दल प्रभुराज 173

निर्दल विजयभान 124

सपा कपिलमुनि 23

आप विजय बहादुर 2 मत

13/05/2023
10:01:59 am

Nikay Chunav Sultanpu: सुलतानपुर में कोइरीपुर नगर पंचायत से BJP की सीमा साहू आगे

सुलतानपुर: कोइरीपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए बसपा प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी सीमा साहू से करीब 215 सौ वोट से आगे चल रही हैं। बसपा को 555 नोट भाजपा को 317 वोट मिला है।

13/05/2023
9:55:20 am

Nikay Chunav Ayodhya: अयोध्‍या में मेयर पद पर भाजपा की बढ़त

अयोध्या नगर निगम के मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी 6841 मतों के अंतर से आगे हैं। नगर निगम के पार्षद पद का दूसरा चुनाव परिणाम कल्याण सिंह वार्ड से आया है जहां सपा व रालोद के संयुक्त प्रत्याशी सूर्या चुनाव जीत गए हैं। नगर निगम के पाटेश्वरी वार्ड से सपा के बागी अजय पांडेय जीते हैं। अश्वनीपुरम वार्ड से सपा के जगतनारायण यादव 60 मतों के अतर से चुनाव जीत गए हैं। अटल नगर वार्ड से भाजपा के जयनारायण सिंह चुनाव जीत गए हैं। लाजपत वार्ड से भाजपा के रामतीरथ ने पार्षद पद का चुनाव जीत लिया।

13/05/2023
9:54:06 am

Nikay Chunav Ayodhya: नगर पंचायत कुमारगंज की मतगणना शुरु

अयोध्या मिल्कीपुर: नगर पंचायत कुमारगंज की मतगणना राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मुंगीशपुर में शुरू। मतगणना के लिए पांच काउंटर बनाए गये हैं। जिन पर अध्यक्ष और सभासद की मतगणना होगी।

13/05/2023
9:53:07 am

Nikay Chunav Lucknow: लखनऊ जोन पांच के रुझाान

जोन पांच में वार्ड नम्बर 25 बाबू कुंज बिहारी- ओम नगर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी सरिता मिश्र आगे। वार्ड 45 गुरु गोविंद सिंह से बीजेपी प्रत्याशी नूतन नायक आगे। वार्ड 23 गुरुनानक नगर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय कुमार मिश्र आगे।

13/05/2023
9:42:19 am

Nikay Chunav Gonda: गोंडा में भाजपा आगे

गोंडा में पहला राउंड
नगर पंचायत मनकापुर अध्यक्ष
भाजपा-589
सपा-379
कांग्रेस- 12
अवैध मत -33

13/05/2023
9:41:30 am

Nikay Chunav Ayodhya: अयोध्‍या में लाजपत राय वार्ड से BJP प्रत्याशी राम तीरथ जीते

अयोध्या नगर निगम के लाजपत राय वार्ड से भाजपा प्रत्याशी राम तीरथ पार्षद पद पर जीते।

13/05/2023
9:40:30 am

Nikay Chunav Lakhimpur: लखीमपुर में सपा की रमा मोहन बाजपेई आगे

लखीमपुर में पहला रुझान आया


रमा मोहन बाजपेयी सपा-     4968
डॉक्‍टर इरा निर्दल-                      3450
पुष्पा सिंह बीजेपी-               1133
हाथी अंजू मिश्र-                     120 

13/05/2023
9:36:19 am

Nikay Chunav Ayodhya: अयोध्‍या में अटल नगर वार्ड से BJP प्रत्याशी जय नारायण सिंह पार्षद पद पर जीते

अयोध्या नगर निगम के अटल नगर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी जय नारायण सिंह पार्षद पद पर जीते।

13/05/2023
9:35:31 am

Nikay Chunav Ayodhya: अयोध्या में कल्याण सिंह वार्ड से रालोद प्रत्याशी सूर्या जीते

अयोध्या नगर निगम के कल्याण सिंह वार्ड से रालोद प्रत्याशी सूर्या जीते।

13/05/2023
9:17:50 am

Nikay Chunav Ayodhya: अयोध्या नगर निगम के अभिराम दास वार्ड से निर्दल सुल्तान अंसारी जीते

अयोध्या में पार्षद का पहला रिजल्ट घोष‍ित कर द‍िया गया है। अयोध्या नगर निगम के अभिराम दास वार्ड से निर्दल सुल्तान अंसारी जीते

13/05/2023
9:13:56 am

Nikay Chunav Lucknow: लखनऊ में जगह कम होने के कारण डीएम ने बढ़ाई दो टेबल

लखनऊ में जगह कम होने के कारण डीएम ने दो टेबल बाहर लगवाई। जोन छह में बरामदे में खुले में हो रही मतगणना।

13/05/2023
9:12:01 am

सुलतानपुर में गांधीनगर से राकेश और पटेल नगर वार्ड से निर्दल प्रत्‍याशी जीते

कादीपुर में गांधीनगर से राकेश और पटेल नगर वार्ड से सदस्य पद पर रामफेर सोनी जीत चुके हैं। दोनों निर्दल हैं।

13/05/2023
9:09:41 am

अयोध्या में मतगणना जारी, शुरुआती दौर में भाजपा 3779 से आगे

भाजपा-6587
सपा-2808

13/05/2023
8:54:56 am

महमूदाबाद नगर पालिका में पोस्‍टल बैलट में न‍िर्दल अतुल को म‍िले 13 मत

अतुल वर्मा -निर्दल -13
अम्बरीष गुप्ता-भाजपा-9
मोहम्मद अहमद-सपा- 7
अवैध मत- 1

13/05/2023
8:50:22 am

लखनऊ में भाजपा महापौर प्रत्याशी सुषमा खरक के वाहन को पुलिस गेट पर रोका

लखनऊ से भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुषमा खरक के वाहन को पुलिस मतगणना स्‍थल के गेट पर रोक द‍िया। 

13/05/2023
8:29:42 am

Nagar Nikay Chunav Bahraich: बहराइच में कड़ी सुरक्षा के बीच आठ निकायों के लिए मतगणना शुरू

बहराइच में दाे नगरपालिका परिषदों एवं छह नगर पंचायतों के आठ अध्यक्ष तथा 144 वार्डों के सदस्यों के लिए 365 मतदेय स्थलों पर हुए मतदान की गणना शनिवार को सुबह आठ बजे शुरू हो गई। अध्यक्ष के आठ पदों पर 103 और 144 सभासद के पद पर 902 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। सबसे कम राउंड होने के कारण नगर पंचायत रिसिया का परिणाम सबसे पहले आ जाएगा।

13/05/2023
8:29:41 am

Civic Elections Balrampur: बलरामपुर में शुरु हुई वोटों की ग‍िनती

नगर निकाय चुनाव के महा समर में फैसले की घड़ी आ गई है। पांचों निकायों के लिए अध्यक्ष पद पर 72 व 96 सभासद सीटों के लिए 503 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होने वाला है। मतगणना स्थल मंडी समिति बलरामपुर में नगर पालिका परिषद बलरामपुर के मतों की गणना होनी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है।

13/05/2023
8:29:32 am

Civic Elections Gonda: गोंडा में नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू

गोंडा जिले के दस नगर निकायों में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए मतगणना कृषि उत्पादन मंडी समिति गोंडा व कर्नलगंज, एपी इंटर कालेज मनकापुर व किसान बालिका इंटर कालेज रेतादलसिंह तरबगंज में शुरू हो गई है।

निकायवार गणना के लिए 102 टेबल पर 510 कर्मचारी लगाए गए हैं। अध्यक्ष व सभासद के 963 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतगणना में होना है।मतगणना की वीडियोग्राफी के साथ ही सीसी कैमरे से निगरानी कराई जा रही है। इस बार 1.55 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।सुरक्षा को लेकर व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। तलाशी के बाद ही लोगों को मतगणना केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है।

13/05/2023
8:15:22 am

हरदोई में 171 मेजों पर आज खुलेगा 1288 प्रत्याशियों का भाग्य

हरदोई में न‍िकाय चुनाव की मतगणना आज चयनित पांच मतगणना स्थलों पर शुरू हुई है। कुल 171 मेजों पर 1288 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। सुबह से ही प्रत्याशी और उनके एजेंट मतगणना स्थलों पर पहुंच गए और सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

13/05/2023
8:13:16 am

अयोध्‍या में भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी मतगणना स्थल पहुंचे

अयोध्‍या में मतगणना स्थल राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी। 

13/05/2023
8:04:30 am

अयोध्या में मतगणना की उल्टी गिनती शुरू

अयोध्‍या में मेयर पद के दोनों प्रमुख दावेदार भाजपा के महंत गिरीश पति त्रिपाठी और सपा के डॉ आशीष पांडे दीपू समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पर पहुंच गए हैं। 

13/05/2023
7:06:59 am

सुलतानपुर में 13 टेबलों पर होगी मतगणना

नगर पालिका परिषद में 25 वार्ड हैं। इसलिए यहां पर 13 टेबल गणना के लिए लगाई जाएंगी। 13वें टेबल पर केवल तीन मतपेटिकाओं के मतों की गिनती होगी। इसकी गणना समाप्त होने के बाद कार्मिक दूसरी जगह समायोजित किए जाएंगे।

गणना के लिए 26 पार्टियाें की तैनाती की गई है। चार पार्टी आरक्षित है। पालिका की मतगणना नवीन कृषि मंडी में होगी। कादीपुर, दोस्तपुर, व काेइरीपुर नगर पंचायत में दो- दो टेबल पर गणना कराई जाएगी। वहां चार मतगणना दल जिम्मेदारी संभालेंगे।नवीन नगर पंचायत लंभुआ में 15 वार्ड हैं, इसलिए वहां पर तीन टेबल लगाने की व्यवस्था की गई है। इन पर तीन मतगणना पार्टियाें की तैनाती की जाएगी। चाराें नगर पंचायतों की मतगणना के लिए दो- दो पार्टियां रिजर्व रखी गई हैं।सीडीओ अंकुर कौशिक नगर पालिका परिषद , एडीएम एफआर मनोेज कुमार पांडेय कादीपुर व दोस्तपुर नगर पंचायत और सीआरओ शैलेन्द्र कुमार मिश्र कोइरीपुर व लंभुआ नगर निकाय के मतगणना की निगरानी सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में करेंगे।

13/05/2023
7:05:30 am

सुलतानपुर में 469 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, 220 कार्मिक करेंगे मतगणना

सुलतानपुर के पांच नगर निकायों में पड़ेे वोटों की गिनती आठ बजे से शुरु हो जाएगी। मतों की गणना पूरी होने के बाद 469 प्रत्याशियों के लिए जनादेश स्पष्ट हो जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर रखी है। 220 कार्मिक मतगणना में लगाए गए हैं। 

अध्यक्ष व सदस्य पद की मतगणना एक ही टेबल पर साथ- साथ होगी। एक टेबल पर दो गणना पार्टियों की तैनाती होगी। एक पार्टी में पांच कर्मी रहेंगे। 30 कार्मिक रिजर्व में रखे गए हैं।मतपेटिका के टेबल पर आने के बाद पहले अध्यक्ष व सदस्यों को मिले मतों को अलग किया जाएगा। उसके एक पार्टी अध्यक्ष के मतों व उसी टेबल पर तैनात दूसरी पार्टी सदस्यों के वोटों की गड्डी बनाएगी। यह गड्डी 50- 50 मतों की होगी। उसके बाद उसे गिनने की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी।जनपद के पांच नगर निकायों में करीब एक लाख 41 हजार मतों में से 59.06 प्रतिशत वाेट पड़ा है।

13/05/2023
7:03:43 am

बाराबंकी नगर पंचायत में छह और नगर पालिका में 13 चक्रों में पूरी होगी मतगणना

नगर पालिका परिषद नवाबगंज में 30 मेजें लगी हैं। जिन पर 13 चक्रों में मतगणना होगा। यानि एक चक्र आधे घंटे का होगा। ऐसे में छह से सात घंटे मतगणना में लगेंगे। वहीं, नगर पंचायतों में छह चक्र अपनाए जाएंगे। यहां लगभग तीन से चार घंटे में मतगणना पूरी हो जाएगी। जिले में 14 नगर निकाय हैं। इसमें एक नगर पालिका परिषद और 13 नगर पंचायतें हैं। यहां की मतगणना के लिए छह स्थल बनाए गए हैं।

13/05/2023
7:01:12 am

बलरामपुर में अध्यक्ष पद के 72 और सभासद पद के 503 प्रत्‍याशी मैदान में

बलरामपुर में अध्यक्ष के 72 और सभासद पद के 503 प्रत्याशियों व उनके समर्थकों का इंतजार आज खत्म हो गया। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।

प्रत्याशियों ने अपने अभिकर्ताओं को समय से मतगणना स्थल पर पहुंचने की हिदायत दी। अभिकर्ताओं को राउंडवार मत नोट करने के लिए चार्ट दिया गया है।इसमें अध्यक्ष पद के प्रमुख उम्मीदवारों के साथ निर्दल के नाम लिखे हैं। सिर्फ एजेंट को उसमें प्राप्त मतों की संख्या अंकित कर सेंट्रल मेज पर पहुंचाना है।यहां मुख्य अभिकर्ता टोटल करेंगे। मतगणना स्थल नवीन मंडी समिति भगवतींगज, तुलसीपुर व एमवाई उस्मानी इंटर कालेज उतरौला में शुक्रवार को दिनभर प्रशासनिक तैयारियां भी चलती रहीं।

13/05/2023
6:58:53 am

मतगणना केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल

बलरामपुर के पांचों नगर निकायों में मतों की गणना कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना केंद्रों के चारों तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिना अधिकृत पास के मतगणना केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मतगणना केंद्र के अंदर किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमित नहीं मिलेगी। इसके लिए सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है। 

13/05/2023
6:57:51 am

बहराइच में अध्यक्ष के आठ पदों पर 103 और 144 सभासद के पद पर 902 प्रत्याशी

बहराइच की दो नगरपालिका परिषदों एवं छह नगर पंचायतों के आठ अध्यक्ष तथा 144 वार्डों के सदस्यों के लिए 365 मतदेय स्थलों पर हुए मतदान की गणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू होगी। अध्यक्ष के आठ पदों पर 103 और 144 सभासद के पद पर 902 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। सबसे कम राउंड होने के कारण नगर पंचायत रिसिया का परिणाम सबसे पहले आ जाएगा।

13/05/2023
6:48:14 am

अमेठी में सभी मतगणना केंद्रों पर एक कंपनी पीएसी बल भी रहेगा तैनात

दो नगर पालिका और दो नगर पंचायतों के लिए होने वाली मतगणना के दौरान जिले के सभी 17 थाना प्रभारियों के साथ ही कुल 464 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। डीएम और एसपी के साथ अन्य अधिकारी भी शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतगणना के लिए निगरानी करेंगे। जिले की दो नगर पालिकाओं गौरीगंज व जायस तथा नगर पंचायतों मुसाफिरखाना व अमेठी के अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए गुरुवार यानी 11 मई को मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो गई थी।

chat bot
आपका साथी