आम आदमी की ग्रैंड पार्टी में शामिल हुए केजरीवाल, आज लौटेंगे दिल्ली

नई दिल्ली से लखनऊ पहुंचने पर वीऑइपी प्रोटोकॉल ठुकराने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल रात सुल्तानपुर में आज आदमी की ग्रैंड पार्टी में शामिल हुए। दूसरों को सादगी की नसीहत देने वाली आम आदमी पार्टी की कल रात की पार्टी से पता चल गया कि पार्टी खुद इन

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 03 May 2016 10:18 AM (IST) Updated:Tue, 03 May 2016 10:22 AM (IST)
आम आदमी की ग्रैंड पार्टी में शामिल हुए केजरीवाल, आज लौटेंगे दिल्ली

लखनऊ। नई दिल्ली से लखनऊ पहुंचने पर वीऑइपी प्रोटोकॉल ठुकराने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल रात सुल्तानपुर में आज आदमी की ग्रैंड पार्टी में शामिल हुए। अमूमन सादगी की बातें करने के साथ दूसरों को सादगी की नसीहत देने वाली आम आदमी पार्टी की कल रात की पार्टी से पता चल गया कि पार्टी खुद इन जुमलों पर कितना अमल करती है। केजरीवाल आज लखनऊ से फ्लाइट से नई दिल्ली वापस लौटेंगे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने सुल्तानपुर में अपने भतीजे के मुंडन संस्कार में भव्य आयोजन किया। जिससे पार्टी की कथनी और करनी उजागर हो गई। इस शाही आयोजन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत उनके मंत्रिमंडल के तमाम दिग्गज और आम आदमी पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री केजरीवाल सहित उनके किसी भी सहयोगी से इस भव्य आयोजन पर कोई भी टिप्पणी नहीं की।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार कल सुलतानपुर में थी। यहां आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह के भतीजे का मुंडन और जन्मदिन का कार्यक्रम था। गंगा गार्डेन में आयोजित इस भव्य आयोजन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कुमार विश्वास सहित उनकी सरकार के तमाम मंत्री के साथ सांसद और विधायक शामिल थे।

आम आदमी पार्टी ने भी शाही अंदाज में बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर दूसरे तमाम दलों की फेहरिस्त में अपने को शामिल कर लिया। एक ओर मुंडन संस्कार में इतना खर्च करने का औचित्य आम आदमी समझ नहीं पा रहा है, दूसरी ओर नगर के तमाम लोग हैरत में हैं कि इस आयोजन का खर्च आखिर किस तरह मैनेज हुआ। गंगा गार्डेन को शाही अंदाज में जिस तरह सजाया गया था वह एक आम आदमी की जेब गंवारा नहीं करती। बाहर से आये मेहमानों को रोकने के लिये एक बेहतरीन होटल बुक कराया गया था। यह होटल नगर का सबसे महंगा होटल है। इस आयोजन ने आम आदमी पार्टी के ऊपर पड़ा सादगी का चोला हटा दिया है।

chat bot
आपका साथी