कैसरबाग से वाया अयोध्या घनघटा के लिए बस कल से, देना होगा इतना किराया

नए साल की सौगातं: दोपहर डेढ़ बजे कैसरबाग बस स्टेशन से चलकर शाम साढ़े सात बजे पहुंचेगी घनघटा।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sun, 30 Dec 2018 08:09 PM (IST) Updated:Mon, 31 Dec 2018 06:30 AM (IST)
कैसरबाग से वाया अयोध्या घनघटा के लिए बस कल से, देना होगा इतना किराया
कैसरबाग से वाया अयोध्या घनघटा के लिए बस कल से, देना होगा इतना किराया
लखनऊ, जेएनएन। कैसरबाग बस स्टेशन से वाया अयोध्या संतकबीरनगर के घनघटा के बीच पहली जनवरी से बस सेवा की शुरुआत होने जा रही है। अपराह्न डेढ़ बजे यह बस प्रस्थान करेगी। ढाई सौ किलोमीटर के सफर के लिए यात्रियों को 269 रुपये प्रति सीट किराया देना होगा। 

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि बस का शुभारंभ अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बीडीआर तिवारी और स्थानीय विधायक सोमवार को दोपहर गायघाट से करेंगे। बस भेज दी गई है। शुभारंभ के बाद पहली से यात्रियों को यह सेवा विधिवत कैसरबाग बस स्टेशन से उपलब्ध होगी। दोपहर डेढ़ बजे कैसरबाग बस स्टेशन से छूटकर यह सेवा साढ़े चार बजे अयोध्या पहुंचेगी। विक्रमजोत, छावनी, कलवारी, होते हुए शाम छह बजे गायघाट पहुंचेगी। यहां से छूटकर बस साढ़े सात बजे संतकबीर नगर स्थित घनघटा पहुंचेगी। रात में रुकने के बाद बस दूसरे दिन सुबह साढ़े छह बजे घनघटा से प्रस्थान करेगी। सवा सात बजे सुबह गायघाट और साढ़े आठ बजे फैजाबाद होते हुए दोपहर पौने बारह बजे लखनऊ आएगी।  

chat bot
आपका साथी