जूनियर हॉकी विश्व कप: भारत ने कनाडा को 4-0 से धोया

भारत ने जूनियर विश्व कप हॉकी में कनाडा को 4-0 से शिकस्त दी। कड़ाके की ठंड भी भारत की जीत के जोश में झूम रहे हॉकी प्रेमियों को नहीं रोक सकी।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Thu, 08 Dec 2016 10:51 PM (IST) Updated:Fri, 09 Dec 2016 10:55 PM (IST)
जूनियर हॉकी विश्व कप: भारत ने कनाडा को 4-0 से धोया

लखनऊ (जेएनएन)। कड़कड़ाती सर्दी में दर्शकों का जोश उफान पर था। लहराते तिरंगे और जय हो के नारों के बीच भारत ने आज जूनियर विश्व कप हॉकी में अपने अभियान का आगाज शानदार तरीके से किया और कनाडा को 4-0 से शिकस्त दी। कड़ाके की ठंड भी भारत की जीत के जोश में झूम रहे हॉकी प्रेमियों को नहीं रोक सकी। जीत की शुरुआत के बाद अब 10 दिसंबर को भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा।

जूनियर विश्व कप हॉकी पर मौसम का कहर, कार्यक्रम में फेरबदल

स्पोट्र्स कॉलेज में आज शाम भारतीय टीम ने शारदार हॉकी खेली। बेहद तेज गति से शुरू हुए खेल में भारत का रवैया आक्रामक रहा। भारतीय टीम ने जहां परंपरागत शैली को अपनाया, वहीं कनाडा बिखरी नजर आयी। सबसे पहले खेल के 22वें मिनट में भारतीय टीम को मौका मिला, लेकिन फारवर्ड मनप्रीत की हिट गोलपोस्ट से टकरा कर वापस आ गई। इस बीच भारतीय टीम ने दो पेनाल्टी कार्नर भी हासिल किए। हालांकि वह उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर पाए। पहले हाफ के आखिरी मिनट में कप्तान हरजीत सिंह ने कमाल दिखाया और गेंद कनाडा की डी में पहुंचायी। यहां पर मुस्तैद खड़े मंदीप सिंह को दिप्सान टिर्की से गेंद मिली, जिस पर उन्होंने रिवर्स हिट से उसे गोल में दाखिल कर दिया। इसके साथ ही भारत ने पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद दूसरे हॉफ में मेजबान टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मैच से पहले कोच जिस तरह की तैयारियों का दावा कर रहे थे टीम ने परिणाम लाकर उसे सही साबित कर दिया। दूसरे हाफ के 46वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक हरमनप्रीत सिंह ने किया। भारतीय खिलाडिय़ों के आगे कनाडा की टीम मैदान मेंं असहाय नजर आई। 60वें मिनट में सिमरनजीत सिंह ने डी के भीतर गेंद वरुण को पास किया। वरुण ने बिना किसी गलती के हिट लगाकर भारत के खाते में एक गोल दर्ज कराया।

जूनियर हॉकी विश्व कपः पहली बार खेल रही आस्ट्रिया ने ड्रा पर रोका

स्कोर लाइन

भारत 4 : कनाडा 0

भारत- मनदीप सिंह 35वां मिनट फील्ड गोल

भारत- हरमनप्रीत सिंह 46वां मिनट: पेनाल्टी स्ट्रोक

भारत- वरुण कुमार 60वां मिनट पेनाल्टी कार्नर

भारत- अजीत पांडे 66वां मिनट फील्ड गोल

मोदी का चुनाव रद करने को खुली अदालत में सुनवाई के बाद याचिका खारिज

जैसा सोचा वैसा ही खेले

जीत से उत्साहित कोच हरेंद्र ने कहा कि मैच से पहले ही कह दिया था कि बस नेचुरल गेम खेलना है। कुछ अलग करने की जरूरत नहीं है और देखिए नतीजा सामने है। अब अगले मैच पर ध्यान देना है। मैच में सभी खिलाडिय़ों ने बेहतर खेला है। एक-दो बातें नोटिस की हैं, जिसपर काम किया जाएगा।

दूसरे हॉफ में हारे

कनाडा के कोच इंद्रपाल शेंबी मैच के बाद निराश नजर आए। कोच ने कहा पहले हाफ में टीम बेहतर रही। एक-दो मौके भी मिले, लेकिन खिलाड़ी चूक गए। दूसरे हाफ में भारतीय खिलाडिय़ों ने बेहतर खेला। हमें इस मैच को भूलकर आगे बढऩा होगा। टीम इंडिया को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई।

chat bot
आपका साथी