जनता एक्सप्रेस रेल हादसा-समूचा घटनाक्रम

07:55 बजे सुबह जनता एक्सप्रेस लखनऊ से बनारस के लिए रवाना हुई। 8:52 बजे बछरावां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रुकना था। ट्रेन 13 मिनट लेट थी।चालक ने ब्रेक फेल होने की जानकारी दी। 9:07 बजे गाड़ी बछरावां रेलवे स्टेशन की लूप लाइन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Fri, 20 Mar 2015 08:04 PM (IST) Updated:Fri, 20 Mar 2015 08:25 PM (IST)
जनता एक्सप्रेस  रेल हादसा-समूचा घटनाक्रम

07:55 बजे सुबह जनता एक्सप्रेस लखनऊ से बनारस के लिए रवाना हुई।

8:52 बजे बछरावां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रुकना था। ट्रेन 13 मिनट लेट थी। चालक ने ब्रेक फेल होने की जानकारी दी।

9:07 बजे गाड़ी बछरावां रेलवे स्टेशन की लूप लाइन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

9:10 बजे स्टेशन अधीक्षक ने हादसे की सूचना उच्चाधिकारियों को दी।

9:15 बजे हादसे का शोरगुल सुनकर बछरावां से लोग बचाव के लिए दौड़े।

10:00 बजे एसडीएम महराजगंज मौके पर पहुंचे।

10:22 बजे एक दर्जन घायलों को निजी वाहनों से सीएचसी पहुंचाया गया।

11:00 बजे जीआरपी, आरपीएफ के अलावा 12 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही पूरा प्रशासनिक अमला भी घटनास्थल पहुंच गया।

11:20 बजे मंडलायुक्त महेश गुप्ता, डीआइजी आरके चतुर्वेदी सहित आला अफसर मौके पर पहुंचे।

11:35 बजे रेलवे राहत ट्रेन ने पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। क्षतिग्र्रस्त बोगियों को काटने का काम शुरू।

12:00 बजे दो बच्चों समेत छह लोगों के मरने की पुष्टि।

12:30 बजे रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर।

01:00 बजे मरने वाले यात्रियों की संख्या 15 पहुंच गयी।

01:15 बजे सोनिया गांधी और रेल मंत्री के आने की सूचना आई।

01:30 बजे मरने वालों की संख्या 21 हो गयी।

02:00 बजे डीआरएम ने मीडिया को 24 लोगों के मरने जानकारी दी।

02:30 बजे 52 घायलों में से 38 को गंभीर हालत में लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया।

03:00 बजे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन मौके पर पहुंचे और 31 यात्रियों के मरने की पुष्टि की।

chat bot
आपका साथी