'भारत माता की जय' को किसी पर थोपने की जरूरत नहीं : भागवत

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत भारत की उपलिब्धयों से खासे गदगद हैं। लखनऊ में उन्होंने कहा हमको भारत माता की जय का नारा किसी पर थोपने की जरूरत नहीं हैं, भारत की तरक्की देखकर ही लोग चारों ओर भारत माता की जय बोलने लगे हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 28 Mar 2016 07:59 PM (IST) Updated:Tue, 29 Mar 2016 09:28 AM (IST)
'भारत माता की जय' को किसी पर थोपने की जरूरत नहीं : भागवत

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत भारत की उपलिब्धयों से खासे गदगद हैं। लखनऊ में आज भारतीय किसान संघ के नये भवन के उद्घाटन समारोह में कहा हमको भारत माता की जय का नारा किसी पर थोपने की जरूरत नहीं हैं, भारत की तरक्की देखकर ही लोग चारों ओर भारत माता की जय बोलने लगे हैं।

सर संघचालक मोहन भागवत आज दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। चारबाग में उन्होंने भारतीय किसान संघ के नये कार्यालय का उद्घाटन किया। 'भारत माता की जय' नारे को लेकर छिड़ी बहस के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि यह नारा किसी पर थोपने की आवश्यकता नहीं है बल्कि हमें ऐसा भारत बनाना है कि लोग स्वत: 'भारत माता की जय' कहें।

इस मौके पर मोहन भागवत ने कहा कि आप ऐसा काम करें की आपकी उपलब्धियों को देखकर लोग खुद ही भारत माता की जय बोलने लगे। इसे किसी पर थोपने की जरुरत नहीं है। हमें ऐसा श्रेष्ठ भारत खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि दुनिया ने भगवान को मान कर देख लिया, इंकार करके देख लिया, दूसरा रास्ता मिले तो कहां से मिले। भागवत ने कहा कि हमें अपने जीवन से सारे विश्व के मानव को दिशा देनी है। किसी को जीतना नहीं है। अपनी पद्धति अपना विचार किसी पर थोपना नहीं है। अपने हैं इसलिए सिखाना है। सरसंघचालक ने कहा कि समाज को उस लायक बनाने के लिए श्रेष्ठ भारत खड़ा करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को देश भर में खड़ा करना संघ का लक्ष्य हैं।

उन्होंने कहा कि किसान हो या किसी अन्य माध्यम से अपना जीवन यापन करने वाले लोग, सभी किसी न किसी रूप में समाज के लिए कुछ न कुछ करते हैं। कम से कम में अधिक से अधिक कमाना यह कौशल हो सकता है। आदर्श नहीं। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम जितना खायेंगे उससे ज्यादा काम करेंगे। समाज को उससे ज्यादा देंगे। भागवत ने 'वसुधव कुटुम्बकम' को भारतीय संस्कृति और दर्शन का मूल तत्व बताते हुए कहा कि हमें सारी दुनिया के सामने जीवन का उदाहरण प्रस्तुत करना है।

जिस भवन का भागवत ने उद्घाटन किया है, उसका नाम रज्जू भैया स्मृति भवन रखा गया है। यह भवन पहले जनसंघ का ऑफिस हुआ करता था।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व लखनऊ के मेयर डॉ. दिनेश शर्मा, और संघ के कार्यकर्ता मौजूद थे। भागवत आज तथा कल लखनऊ में प्रवास के दौरान संघ प्रचारकों और किसानों से मुखातिब होंगे।

chat bot
आपका साथी