Indian Railway : एक दिसंबर से बदलेगा गोरखधाम और हमसफर ट्रेनों का समय, जानिए क्‍या होगा रूट

Indian Railway गोरखधाम और हमसफ़र बदले समय से होंगी रवाना। रेलवे ने आदेश जारी कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ट्रेनो के समय मे बदलाव एक दिसंबर से लागू होंगे। शेष कोई परिवर्तन नही होगा।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 07:22 AM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 07:22 AM (IST)
Indian Railway : एक दिसंबर से बदलेगा गोरखधाम और हमसफर ट्रेनों का समय, जानिए क्‍या होगा रूट
Indian Railway : गोरखधाम और हमसफ़र बदले समय से होंगी रवाना। रेलवे ने आदेश जारी कर दिया है।

लखनऊ, जेएनएन। Indian Railway : रेलवे एक दिसंबर से गोरखधाम एक्सप्रेस और आनंद विहार हमसफ़र का समय बदलने जा रहा है। रेलवे ने दोनों ट्रेनों के आरंभिक से लेकर अंतिम स्टेशनों तक का समय बदलेगा। इसे लेकर रेलवे ने आदेश जारी कर दिया है। 

ट्रेन 02555 गोरखपुर-हिसार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से अब शाम 4:35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन खलीलाबाद से शाम 5:15 बजे, बस्ती से 5:44 बजे, गोंडा से 7:10 बजे, बाराबंकी से रात 8:35 बजे होते हुए रात 9:45 बजे लखनऊ से छूटेगी।

यहां से रवाना होकर ट्रेन उन्नाव से रात 20:45 बजे, कानपुर से 11:25 बजे, दूसरे दिन नई दिल्ली से सुबह 5:40 बजे, शकूरबस्ती से 6:13 बजे, नांगलोई से 6:23 बजे, बहादुरगढ़ से 6:36 बजे, रोहतक से 7:48 बजे व भिवानी से 9:10 बजे छूटकर हिसार 10 बजे पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में 02556 हिसार-गोरखपुर सुपरफास्ट स्पेशल हिसार से शाम 5 बजे चलकर कर भिवानी से 6:10 बजे, रोहतक से 7:13 बजे, बहादुरगढ़ से 7:43 बजे, नंगलोई से 7:56 बजे, शकूरबस्ती से रात 8:15 बजे, नई दिल्ली से 9:25 बजे होते हुए कानपुर तड़के 3:10 बजे, उन्नाव से 03:38 बजे, लखनऊ सुबह 5:00 बजे रवाना होकर गोरखपुर 09:45 बजे पहुंचेगी। 

वही प्रीमियम ट्रेन 02571 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस हमसफर स्पेशल गोरखपुर से शाम 6:45 बजे रवाना होकर आनन्द नगर के रास्ते लखनऊ से रात 1:25 सुबह आनन्द विहार 8:25 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 02572 आनंद विहार-गोरखपुर हमसफर स्पेशल आनन्द विहार से रात प्रस्थान कर लखनऊ से रात 2:40 बजे होते हुए गोरखपुर सुबह 9:30 बजे पहुंचेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ट्रेनो के समय मे बदलाव एक दिसंबर से लागू होंगे। शेष कोई परिवर्तन नही होगा।

chat bot
आपका साथी