History-sheeter Vikas Dubey Update: विकास दुबे के मकान पर चलेगा अवैध निर्माण का केस, पड़ोसी जमा करेंगे शमन मानचित्र

History-sheeter Vikas Dubey एलडीए के नोटिस का कोई नहीं मिला जवाब अब प्रवर्तन कोर्ट में चलेगा विकास की पत्नी के खिलाफ केस।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 05:33 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 07:41 AM (IST)
History-sheeter Vikas Dubey Update: विकास दुबे के मकान पर चलेगा अवैध निर्माण का केस, पड़ोसी जमा करेंगे शमन मानचित्र
History-sheeter Vikas Dubey Update: विकास दुबे के मकान पर चलेगा अवैध निर्माण का केस, पड़ोसी जमा करेंगे शमन मानचित्र

लखनऊ, जेएनएन। History-sheeter Vikas Dubey: कानपुर कांड का मुख्य आरोपित विकास दुबे के राजधानी लखनऊ स्थित कृष्णा नगर इंद्रलोक कॉलोनी का मकान अवैध निर्माण की दृष्टि से कितना गलत और कितना सही, इसका जवाब गुरुवार को विकास दुबे की ओर से एलडीए में नहीं दाखिल किया गया। 

विकास गिरफ्तार हो चुका है। उसकी पत्नी फरार हैं और घर बंद है। इसलिए एलडीए इस बात को लेकर स्वतंत्र होगा कि वह इस भवन के खिलाफ प्रवर्तन कोर्ट में मुकदमा दायर कर दे। ये केस विकास की पत्नी ऋचा दुबे के खिलाफ चलेगा। मकान उसी के नाम है। दूसरी ओर बाकी के जिन तीन मकानों को नोटिस था, उन्होंने जवाब दिया नक्शा उनके पास नहीं है।

विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे के नाम एलडीए ने बुधवार को नोटिस जारी कर के एक दिन में उनके भवन का नक्शा मांगा था। मगर गुरुवार को पूरा समय बीतने के बावजूद विकास दुबे के पड़ोसियों ने तो अपने जवाब दिए, मगर विकास दुबे के भवन के संबंध में कोई जवाब नहीं आया है। एलडीए के अधिशासी अभियंता कमलजीत सिंह ने बताया कि पड़ोसियों ने जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि उनके पास नक्शा नहीं है। ऐसे में उनसे कपाउंडिंग यानी कि शमन मानचित्र जमा करने के लिए कहा गया है ताकि आगे की कार्यवाही की जा सके।

बता दें, कानपुर के चौबेपुर में दो व तीन जुलाई की रात दबिश में गई पुलिस टीम पर हमला कर सीओ सहित आठ जांबाजों का हत्यारा पांच लाख का इनामी विकास दुबे को प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार हो गया है। विकास दुबे को अपनी गिरफ्त में लेने के लिए उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम चार्टर्ड प्लेन से इंदौर पहुंची।

chat bot
आपका साथी