Happy New Year 2020 : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी नव वर्ष की शुभकामना

Happy New Year 2020 राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने नव वर्ष के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Wed, 01 Jan 2020 06:00 AM (IST) Updated:Wed, 01 Jan 2020 10:34 AM (IST)
Happy New Year 2020 : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी नव वर्ष की शुभकामना
Happy New Year 2020 : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी नव वर्ष की शुभकामना

लखनऊ, जेएनएन। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने नव वर्ष सन 2020 ईसवी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने नए वर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि वर्ष 2020 सभी के लिए सुख, समृद्धि और शांति से परिपूर्ण हो। राज्यपाल नव वर्ष के मौके पर बुधवार को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के सरकार के प्रयासों को नए वर्ष में और गति मिलेगी। सरकार विभिन्न क्षेत्रों में नई जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिये समस्याओं के निस्तारण की व्यवस्था को और प्रभावी बनाएगी। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं की।

नव वर्ष 2020 की समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि सबके जीवन में सुख,शांति,समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का समावेश हो।

आइए, हम सब मिलकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित करें और एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विजन को साकार करें।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 1, 2020

विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने कामना की कि नववर्ष प्रदेश की 22 करोड़ जनता के लिए सुख समृद्धि दायक व मंगलकारी सिद्ध हो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं को शुभकामना देते हुए कहा कि 2019 ऐतिहासिक फैसलों भरा रहा वहीं वर्ष 2020 प्रगति व सर्वागीण विकास का होगा। उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने वर्ष 2020 में आपसी सद्भाव व भाईचारा की भावना को बलवती बनाने पर बल दिया। 

देश की एकता, तरक़्क़ी और भाईचारे की शुभकामनाओं के साथ सभी अमन-चैन पसंद प्रदेश-देश-विदेशवासियों को नये साल की हार्दिक बधाई!

नया साल भारत के सामाजिक-राजनीतिक इतिहास में बंधुत्व का नया युग बनकर आयेगा.— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 1, 2020

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने वर्ष 2020 में केंद्र व प्रदेश सरकारों से कुछ बेहतरी की उम्मीद न होते देख युवाओं व आम जन से भविष्य बेहतर बनाने को संकल्प व संघर्ष की अपील की। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2020 में अन्याय और अहंकार पर अंकुश लगने की उम्मीद के साथ सामाजिक सद्भाव व सौहार्द बढ़ाने की मंगलकामना की।

Happy New Year to each and everyone of you.

आप सबको नया साल बहुत बहुत मुबारक#Welcome2020 #Happy2020 pic.twitter.com/SNH7z8MzOW

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 1, 2020

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नव वर्ष पर लोगों को मुबारकबाद दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि नववर्ष प्रदेशवासियों के जीवन में अपार खुशियां लाए और प्रदेश चहुंमुखी विकास की अग्रसर करने वाला सिद्ध हो।

chat bot
आपका साथी