हंगामे के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा फिर स्थगित

उत्तर प्रदेश विधानसभा फिर स्थगित हो गई है। इससे पूर्व आज बजट चर्चा से पहले विपक्षी दलों ने हंगामा किया। कांग्रेस ने भूमि अधिग्रहण संशोधन विधयक को लेकर सदन के कूपे में आकर हंगामा और नारेबाजी की। कांग्रेस केंद्र सरकार के इस विधेयक पर चर्चा की मांग कर रही थी।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Wed, 11 Mar 2015 02:01 PM (IST) Updated:Wed, 11 Mar 2015 03:30 PM (IST)
हंगामे के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा फिर स्थगित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा फिर स्थगित हो गई है। इससे पूर्व आज बजट चर्चा से पहले विपक्षी दलों ने हंगामा किया। कांग्रेस ने भूमि अधिग्रहण संशोधन विधयक को लेकर सदन के कूपे में आकर हंगामा और नारेबाजी की। कांग्रेस केंद्र सरकार के इस विधेयक पर चर्चा की मांग कर रही थी। इसके विपरीत भाजपा चर्चा कराने के विरोध में थी। आज बजट मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बजट अभिभाषण पर चर्चा पर जवाब देना है। उल्लेखनीय है कि कल किसानों के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरा था। गन्ना किसानों के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस ने विशेष चर्चा की मांग की थी और सदन से वाकआउट किया था।

chat bot
आपका साथी