Coronavirus से जंग में सरकार को मिला कांग्रेस का 'हाथ', सीएम योगी को प्रियंका ने लिखा पत्र

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कोरोना की लड़ाई में प्रदेश सरकार का साथ देने का भरोसा दिया है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Sat, 28 Mar 2020 12:39 AM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2020 12:39 AM (IST)
Coronavirus से जंग में सरकार को मिला कांग्रेस का 'हाथ', सीएम योगी को प्रियंका ने लिखा पत्र
Coronavirus से जंग में सरकार को मिला कांग्रेस का 'हाथ', सीएम योगी को प्रियंका ने लिखा पत्र

लखनऊ, जेएनएन। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को कांग्रेस ने समर्थन दिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कोरोना की लड़ाई में प्रदेश सरकार का साथ देने का भरोसा दिया है। 

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि यह वक्त आपसी मतभेदों को भुलाकर देश के लिए एकजुट होकर लड़ने का है। उन्होंने पत्र में लिखा कि जो लोग विभिन्न जगहों से वापस लौट रहे हैं उनको सरकारी स्कूल व कॉलेज खोलकर शरण दी जाए। जब लॉकडाउन खत्म हो जाए, तब ही इन्हें घरों की ओर रवाना किया जाए। उन्होंने सरकार से दिहाड़ी मजदूरों के लिए रोटी की व्यवस्था करने और किसानों की तैयार फसल की और भी ध्यान देने को कहा है।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सभी नियमों का पालन करते हुए इस संकट की घड़ी में अपनी सेवाएं देने को समर्पित हैं। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस ने हर जिले में वालंटियर टीम व हेल्पलाइन तैयार की है। यह टीम जनता की मदद के लिए तैयार है। प्रदेश सरकार राहत कार्यों को और तेज व सुगम बनाने के लिए इस टीम का उपयोग कर सकती है।

कार्यकर्ता हर तरह से करें सहयोग

प्रियंका ने कहा कि इस आपात स्थिति को देखते हुए पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि वह सरकार का हर तरह से सहयोग करेगी। उन्होंने यूपी के कार्यकर्ताओं से सरकार की हर तरह से मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से शासन-प्रशासन को पूरा सहयोग मिलेगा।

ये दिए सुझाव दिहाड़ी मजदूरों, ठेले-पटरी दुकानदारों, निर्माण मजदूर, निराश्रितों, विधवाओं व दिव्यांगों की मदद की जाए। मजदूरों को रोजी-रोटी की सुरक्षा की गारंटी के लिए कदम उठाए जाएं। दूसरे प्रदेशों में काम करने वाले मजदूरों के काम की सुरक्षा गारंटी के लिए विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बात कर निर्णय लें। झुग्गी-झोपड़ियों व गांवों में वंचितों को अनाज व ईंधन की मदद पहुंचाई जाए। कोरोना वायरस का इलाज कर रहे डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को निजी सुरक्षा किट मुहैया कराई जाए।

chat bot
आपका साथी