Good News : 12 से फरक्का व 15 अक्टूबर से कमाख्या एक्सप्रेस चलेगी, यात्रियों को राहत

Good News मालदा टाउन से शाम 710 बजे चलेगी और लखनऊ शाम 655 बजे आएगी। कामाख्या एक्सप्रेस लखनऊ सुबह 545 बजे पहुंचेगी। लखनऊ के रास्ते चलने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन 15 अक्टूबर से शुरू होगा। दूसरी ट्रेन डॉ अंबेडकर नगर (इंदौर) से कामाख्या साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Mon, 12 Oct 2020 05:34 AM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2020 05:34 AM (IST)
Good News : 12 से फरक्का व 15 अक्टूबर से कमाख्या एक्सप्रेस चलेगी, यात्रियों को राहत
Good News: मालदा टाउन से शाम 7:10 बजे चलेगी और लखनऊ शाम 6:55 बजे आएगी।

लखनऊ, जेएनएन। Good News: यात्रियों के लिए राहत की खबर है। महीनों से निरस्त चल रही ट्रेनों का संचालन चरणबद्ध् तरीके से शुरू कर दिया गया है। इससे ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे प्रशासन के मुताबिक 12 अक्टूबर से फरक्का एक्सप्रेस स्पेशल चलाई जाएगी। वहीं दूसरी ट्रेन डॉ अंबेडकर नगर (इंदौर) से कामाख्या साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी। लखनऊ के रास्ते चलने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन 15 अक्टूबर से शुरू होगा।

परिचालन से जुड़े अधिकारी ने बताया कि ट्रेन संख्या 03413 फरक्का 12 अक्टूबर से हर सोमवार, गुरुवार और शनिवार को मालदा टाउन से शाम 7:10 बजे चलकर अगले दिन सुलतानपुर के रास्ते शाम 6:55 बजे लखनऊ आएगी। इसी तरह ट्रेन 03483 फरक्का 13 अक्टूबर से हर शुक्रवार, रविवार, मंगलवार और बुधवार को शाम 7:10 बजे मालद टाउन से चलकर अगले दिन वाया फैजाबाद होते हुए शाम 6:55 बजे लखनऊ आएगी। वापसी में ट्रेन 03414 फरक्का 14 अक्टूबर से हर बुधवार, शनिवार और सोमवार की रात 9:40 दिल्ली से चलकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

ट्रेन 03484 फरक्का 15 अक्टूबर से हर रविवार, मंगलवार और गुरुवार व शुक्रवार को दिल्ली से रात 9:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे लखनऊ होते हुए फैजाबाद के रास्ते मालदा टाउन जाएगी। उधर ट्रेन नंबर 09305 कामाख्या एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन 15 अक्टूबर से हर गुरुवार को डॉ अंबेडकर नगर से दोपहर 12.45 बजे चलेगी जो उज्जैन, झांसी, उरई, कानपुर के रास्ते लखनऊ सुबह 5:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09306 कामाख्या-डॉ अंबेडकर  नगर साप्ताहिक ट्रेन 18 अक्टूबर से हर रविवार को कामाख्या से सुबह 5.35 बजे रवाना होकर दूसरे दिन दोपहर 12:10 बजे लखनऊ आएगी।

chat bot
आपका साथी