आज से गाजियाबाद भी रुकेगी कैफियात एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे ने दो और ट्रेनों का अकबरपुर स्टेशन पर बढ़ाया ठहराव। नोएडा और गाजियाबाद जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 10:42 AM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 10:42 AM (IST)
आज से गाजियाबाद भी रुकेगी कैफियात एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी राहत
आज से गाजियाबाद भी रुकेगी कैफियात एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी राहत

लखनऊ, जेएनएन। नोएडा और गाजियाबाद जाने वाले यात्रियों को शनिवार से बड़ी राहत मिलेगी। कैफियात एक्सप्रेस का ठहराव शनिवार से गाजियाबाद स्टेशन पर भी होगा। इसके अलावा रेलवे ने दो और ट्रेनों के ठहराव अकबरपुर स्टेशन पर शनिवार से बढ़ाने के आदेश दिए हैं। इन ट्रेनों का ठहराव दो मिनट के लिए होगा। 

ट्रेन संख्या 12226 दिल्ली-आजमगढ़ कैफियात एक्सप्रेस शाम 7:52 बजे गाजियाबाद पहुंचकर 7:58 बजे छूटेगी। जबकि, 12225 आजमगढ़-दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस सुबह 6:28 बजे गाजियाबाद पहुंचकर 6:30 बजे छूटेगी। ट्रेन 15115 छपरा-दिल्ली लोकनायक एक्सप्रेस अकबरपुर स्टेशन पर नौ फरवरी से शाम 5:54 बजे पहुंचकर 5:56 बजे छूटेगी। ट्रेन 15116 दिल्ली-छपरा लोकनायक एक्सप्रेस सुबह 6:33 बजे पहुंचकर 6:35 बजे अकबरपुर स्टेशन से छूटेगी। इसी तरह 15933 डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस रात 12:58 बजे अकबरपुर पहुंचेगी। जबकि, 15934 अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस सुबह 11:52 बजे अकबरपुर पहुंचेगी। 

लगेंगी अतिरिक्त बोगियां 

ट्रेन 15008 लखनऊ जंक्शन-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस में 10 फरवरी को लखनऊ जंक्शन से जबकि 15007 कृषक एक्सप्रेस में 11 फरवरी को वाराणसी सिटी से स्लीपर क्लास की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी। ट्रेन 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में 10 फरवरी को गोरखपुर से, जबकि 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 11 फरवरी को पनवेल से स्लीपर क्लास की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी। 

chat bot
आपका साथी