Ashutosh Tandon Death: यूपी के पूर्व मंत्री और BJP विधायक आशुतोष टंडन का निधन, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

BJP Leader Ashutosh Tandon Death उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे आशुतोष टंडन गोपाल का गुरुवार को निधन हो गया। उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था। वह लखनऊ पूर्वी सीट से वर्तमान में विधायक थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे उन्हें जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें आईसीयू सपोर्ट में भी रखा गया था।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 09 Nov 2023 12:27 PM (IST) Updated:Thu, 09 Nov 2023 12:47 PM (IST)
Ashutosh Tandon Death: यूपी के पूर्व मंत्री और BJP विधायक आशुतोष टंडन का निधन, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक
यूपी के पूर्व मंत्री और विधायक आशुतोष टंडन गोपाल का निधन, मेदांता में चल रहा था इलाज

 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे आशुतोष टंडन गोपाल का गुरुवार को निधन हो गया। उनका मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह लखनऊ पूर्वी सीट से वर्तमान में बीजेपी विधायक थे।

बता दें पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक आशुतोष टंडन मेदांता हॉस्पिटल में बीते एक माह से भर्ती थे। उन्हें मेटास्टैटिक कैंसर की परेशानी थी। यह कैंसर पूरे शरीर में फैल चुका था। इसी के कारण धीरे-धीरे मल्टी आर्गन फैलियर भी हो रहा था। महत्वपूर्ण अंगों के काम नहीं करने पर 20 दिनों से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे आज सुबह हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई।

रक्षामंत्री ने जताया शोक

आशुतोष टंडन के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दुख प्रकट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्लेटफार्म 'एक्स' के जरिए कहा- उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व के विधायक, आशुतोष टंडन के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था। पार्टी को मजबूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व के विधायक, श्री आशुतोष टंडन उर्फ़ ‘गोपालजी’ के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था।पार्टी को मज़बूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए, उनके द्वारा…— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 9, 2023

रक्षामंत्री ने उनके कार्यों को याद करते हुए कहा- लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए, उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। दुःख की इस घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। ओम शान्ति!

विधासनभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी पूर्व मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा- यह सूचना मेरे लिए अत्यंत दुखदायी है, गोपालजी का न रहना मेरे लिए निजी क्षति है।

इसे भी पढ़ें: बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर मामले में फैसला सुरक्षित, सेवायतों ने पौराणिक मंदिरों के अस्तित्व पर बताया था खतरा

chat bot
आपका साथी