प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग तेज, पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की जोरदार वकालत

पूर्व कोयला मंत्री प्रकाश जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी की जगह प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की बात की है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 18 Jul 2019 10:33 AM (IST) Updated:Thu, 18 Jul 2019 10:34 AM (IST)
प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग तेज, पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की जोरदार वकालत
प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग तेज, पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की जोरदार वकालत

लखनऊ, जेएनएन। कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी में प्रियंका गांधी वाड्रा को इस संकटपूर्ण समय में पार्टी का प्रमुख बनाने की मांग उठ रही है। देश में अन्य राज्यों से बड़े नेताओं के बाद अब कानपुर से सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने भी प्रियंका गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने की मांग कर दी है।

श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि अब समय आ गया है कि राहुल गांधी का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाए। इसके साथ ही अब पार्टी उत्तर प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव के साथ ही अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर फोकस करे। पूर्व कोयला मंत्री प्रकाश जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी की जगह प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की बात की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी नहीं मानते हैं तो प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाया जाए। प्रियंका गांधी को राजनीति का अच्छा अनुभव हो गया है, इसके साथ ही पार्टी के अच्छे नेताओं की टीम भी उनके साथ है। ऐसे में अब उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने में कोई हर्ज नहीं है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जयसवाल ने भी प्रियंका गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने की जोरदार वकालत की। कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की है। उन्होने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी को निश्चित सफलता मिलेगी। श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि यदि राहुल गांधी नहीं चाहते कि वो राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। मनाने के बाद भी नहीं तैयार होते है तो प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। जाससवाल ने कहा कि इसमें क्या हर्ज है और क्या दिक्कत है। प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश की कमान वैसे भी दी गई है लेकिन उन्हे राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है। उन्होंने कम समय में यूपी के अंदर पहचान बनाई है। यदि प्रियंका गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनती है तो इसका फायदा 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिलेगा।   

इनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे और पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी ने प्रियंका गांधी वाड्रा के पक्ष में खुली अपील करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी की कमान संभालने की देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शास्त्री ने कहा कि इस समय पार्टी की अगुवाई करने के लिए प्रियंका गांधी बेहतरीन शख्सियत हैं और राहुल गांधी के पद छोडऩे पर अडिग रहने के मद्देनजर प्रियंका गांधी को कांग्रेस का नया प्रमुख चुना जाना चाहिए।

गौरतलब है राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। कांग्रेस ने अब तक अपने नए अध्यक्ष पर फैसला नहीं लिया है। 25 मई को कांग्रेस कार्य समिति की अहम बैठक में राहुल ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और स्पष्ट कर दिया था कि देश की सबसे पुरानी पार्टी को नया अध्यक्ष चुनना चाहिए जो गांधी परिवार से बाहर का हो। उन्होंने तो प्रियंका गांधी को कांग्रेस प्रमुख बनाने की पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग को भी खारिज कर दिया था। 

chat bot
आपका साथी