कन्नौज के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा में शामिल, ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता

कन्नौज के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजीव कटियार ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि सनातन और सनातनियों का विरोध करना आईएनडीआईए गठबंधन के नेताओं की सोची समझी नीति है। वे वोट बैंक की राजनीति में तुष्टिकरण के लिए किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। जनता को ऐसे लोगों का हुक्का पानी बंद कर देना चाहिए।

By Anand Mishra Edited By: Vinay Saxena Publish:Thu, 18 Apr 2024 01:51 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2024 01:51 PM (IST)
कन्नौज के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा में शामिल, ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता
कन्नौज के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजीव कटियार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कन्नौज के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजीव कटियार ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सनातन और सनातनियों का विरोध करना आईएनडीआईए गठबंधन के नेताओं की सोची समझी नीति है। वे वोट बैंक की राजनीति में तुष्टिकरण के लिए किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। जनता को ऐसे लोगों का हुक्का पानी बंद कर देना चाहिए।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जब रामनवमी के दिन अयोध्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा था, लाखों धर्मावलंबी पहली बार अपने प्रभु बालकराम के जन्मोत्सव पर उनके भव्य मंदिर में दर्शन पूजन को आए थे। इस अवसर पर अपने पापों का प्रायश्चित करने की बजाय राम भक्तों पर गोली चलवाने वाली पार्टी के नेता पूजा-पाठ करने वालों को पाखंडी बोल रहे थे।

'जो 14 में हारे थे, उनकी 24 में वापसी नहीं होने देंगे'

उन्होंने कहा कि इनका मूल एजेंडा सनातन की साख पर चोट करना है, आस्था पर कुठाराघात करना है। उन्होंने कहा कि जो 14 में हारे थे उनकी वापसी सनातनी 24 में भी नहीं होने देंगे।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले अमेठी में कांग्रेस को एक और झटका, प्रदेश सह समन्वयक ने स्मृति के सामने थामा भाजपा का दामन

chat bot
आपका साथी