लखनऊ से 285 प्रतिबंधित तोते बरामद, वन विभाग ने मारा छापा-तीन अरेस्ट

नक्खास बाजार में होता था तस्करी का खेल, तीन गिरफ्तार। वन विभाग और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मारा छापा।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 29 Nov 2018 07:53 PM (IST) Updated:Thu, 29 Nov 2018 07:53 PM (IST)
लखनऊ से 285 प्रतिबंधित तोते बरामद, वन विभाग ने मारा छापा-तीन अरेस्ट
लखनऊ से 285 प्रतिबंधित तोते बरामद, वन विभाग ने मारा छापा-तीन अरेस्ट

लखनऊ, जेएनएन। विभाग और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध पक्षी व्यापार पर कार्रवाई करते हुए तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 285 प्रतिबंधित तोते बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपितों में चौपटिया रोड निवासी मोहम्मद जैद, खैराबाद सीतापुर निवासी रामू और रंजीत कुमार शामिल हैं। एसटीएफ एक अन्य आरोपित मोहम्मद सरताज की तलाश कर रही है। 

सीओ एसटीएफ सत्यसेन यादव के मुताबिक आरोपित वन विभाग ने अवैध पक्षी तस्करी की शिकायत की थी। छानबीन में विक्टोरिया स्ट्रीट अकबरी गेट के पास लंबे समय से पक्षियों के व्यापार की बात सामने आई। इसके बाद संदिग्धों के घर की निगरानी की गई। सीओ के मुताबिक तोतों की कई प्रजातियां खीरी, सीतापुर और शाहजहांपुर समेत अन्य जिलों से लाकर बेची जाती हैं।

बहेलिए तीतर व बटेर भी उपलब्ध कराते हैं। आरोपितों का संपर्क पटना और कोलकाता में भी पाया गया है। बुधवार को सीतापुर से नक्खास पक्षी बाजार कार से जा रहे आरोपितों को मडिय़ांव पुल के पास से दबोच लिया गया। इस दौरान एक आरोपित भाग निकला। आरोपितों की कार से प्रतिबंधित तोते बरामद किए गए। आरोपितों के खिलाफ अवध वन प्रभाग, लखनऊ के सिटी रेंज कुकरैल में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

chat bot
आपका साथी