रेल और सड़क यातायात पर बढ़ने लगा बाढ़ का खतरा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बाढ़ तबाही मचा रही है। इसके चलते अब सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने क

By Edited By: Publish:Mon, 18 Aug 2014 08:56 PM (IST) Updated:Mon, 18 Aug 2014 08:56 PM (IST)
रेल और सड़क यातायात पर बढ़ने लगा बाढ़ का खतरा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बाढ़ तबाही मचा रही है। इसके चलते अब सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया है। खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं विभिन्न नदियों के पानी ने करीब 11 सौ गांवों को चपेट में ले लिया है। बाढ़ का सबसे अधिक असर बहराइच, श्रावस्ती, गोरखपुर, बलरामपुर, लखीमपुर, बलिया, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, फैजाबाद व आजमगढ़ में देखने को मिल रहा है।

बाढ़ की वजह से लखनऊ-बहराइच के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर गणेशपुर के पास घाघरा नदी का पानी पहुंचने से यातायात प्रभावित हुआ है। घाघरा पुल के पास के जलस्तर रेलवे लाइन तक पहुंचने से रेल परिचालन पर असर पड़ सकता है। चहलारी घाट सीतापुर राजमार्ग पर रमुवापुर के पास बीस मीटर राजमार्ग पानी में कट गया है। गोंडा के चौकाघाट में सड़क पर पानी आने के कारण गोंडा-लखनऊ मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में गोंडा से मैलानी के बीच शारदा नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण ट्रेनों को बीच रास्ते से वापस करना शुरू कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी