राजधानी में पराली जलाने पर पहली कार्रवाई, किसान गिरफ्तार Lucknow news

राजधानी में इस तरह की कार्रवाई का पहला मामला आया सामने। बख्शी का तालाब क्षेत्र में धान की फसल काटने के बाद किसान ने जलाई थी पराली।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 04 Dec 2019 08:23 AM (IST) Updated:Wed, 04 Dec 2019 08:23 AM (IST)
राजधानी में पराली जलाने पर पहली कार्रवाई, किसान गिरफ्तार Lucknow news
राजधानी में पराली जलाने पर पहली कार्रवाई, किसान गिरफ्तार Lucknow news

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में पराली जलाने के आरोप में एक किसान को गिरफ्तार किया गया है। पराली से संबंधित पुलिस की ओर से की गई यह पहली कार्रवाई है। एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक, पराली जलाने वालों को सख्त चेतावनी दी गई है। अगर कोई भी व्यक्ति पराली जलाएगा तो उसको जेल भेजा जाएगा। 

पुलिस के मुताबिक, रविवार को चौकीदार शिव मंगल ने बीकेटी थाने पर सूचना दी कि देवराई कला निवासी किसान विश्राम अपने खेत में पराली जला रहा है। आरोपित ने धान की कटाई के बाद बची पराली में आग लगा दी है, इससे धुआं उठने लगा है। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने शिवमंगल की तहरीर पर विश्राम के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली।

मामले को संज्ञान लेकर एसएसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद विश्राम को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी का कहना है कि पराली जलाने वालों के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी