डायग्राम बनाकर-रिएक्शन लिखकर करें अभ्यास, पेपर में टाइम मैनेजमेंट में बनेगी मददगार

दैनिक जागरण में रसायन विज्ञान की प्रवक्ता किशोरी श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को केमेस्ट्री में बेहतर अंक पाने के लिए टिप्स दिए।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 07:07 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 10:23 PM (IST)
डायग्राम बनाकर-रिएक्शन लिखकर करें अभ्यास, पेपर में टाइम मैनेजमेंट में बनेगी मददगार
डायग्राम बनाकर-रिएक्शन लिखकर करें अभ्यास, पेपर में टाइम मैनेजमेंट में बनेगी मददगार

लखनऊ, जेएनएन। परीक्षा नजदीक है। ऐसे में डायग्राम अधिक से अधिक बनाएं। वहीं रिएक्शन (समीकरण) लिखकर अभ्यास करें। पढ़ाई की यह तरकीब पेपर में टाइम मैनेजमेंट में मददगार बनेगी। दैनिक जागरण में बुधवार को रसायन विज्ञान की प्रवक्ता किशोरी श्रीवास्तव मौजूद रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को केमेस्ट्री में बेहतर अंक पाने के टिप्स दिए।

प्रश्न : रसायन विज्ञान के समीकरण बार-बार भूल जाता हूं, क्या करूं। (अखिलेश, सुलतानपुर)

उत्तर : रिएक्शन रटकर याद नहीं होंगे। उन्हें बार-बार लिखें। उसकी रासायनिक अभिक्रिया समझें। भूलने का झंझट खत्म हो जाएगा।

प्रश्न : कार्बनिक रसायन में जो पढ़ते हैं, भूल जाते हैं। (अंशिका, हरदोई)

उत्तर : कार्बनिक रसायन की सभी अभिक्रियाएं लिखकर याद करें। मॉडल पेपर अधिक से अधिक हल करें।

प्रश्न : न्यूमेरिकल समझ में नहीं आ रहे हैं, किस चैप्टर पर फोकस करूं। (दीपक, शाहजहांपुर)

उत्तर : कुल 16 चैप्टर हैं। इसमें शुरुआत के चार चैप्टर आंकिक हैं। न्यूमेरिकल का अभ्यास करें, समझ में नहीं आ रहा है तो थ्योरी बेस्ड तैयारी करें।

प्रश्न : डायग्राम अच्छे बना लेता हूं। मगर समीकरण भूल जाता हूं। (चांद बाबू, बलरामपुर)

उत्तर : समीकरण को लिखकर अभ्यास करें। उनकी अभिक्रियाएं समझने की कोशिश करें।

प्रश्न : पीएच मान समझ में नहीं आता है, क्या है यह। (राजेंद्र, बलरामपुर)

उत्तर : पीएच वैल्यू एक पैमाना है। इससे विलयन की अम्लीयता व क्षारीयता का आकलन किया जाता है।

प्रश्न : सबसे ज्यादा अंक के प्रश्न किस चैप्टर से होंगे। (शकीर अहमद, अमेठी)

उत्तर : रासायनिक पदार्थ-प्रकृति एवं व्यहार से सबसे अधिक अंक के प्रश्न होंगे। इस यूनिट के चैप्टरों से 20 अंक के प्रश्न आएंगे।

प्रश्न : अच्छे नंबर लाने के लिया क्या उपाय हैं। (मयंक मिश्रा, रायबेरली)

उत्तर : अच्छे अंक के लिए पूरा कोर्स पढ़ें। रसायनिक अभिक्रियाएं, डायग्राम, फॉर्मूला, न्यूमेरिकल व थ्योरी पर बेहतर पकड़ हो। पेपर में तय शब्दों में साफ-सुथरा लिखकर अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं।

प्रश्न : ऑर्गेनिक रसायन के रिएक्शन याद नहीं हो रहे हैं। (कृतिका, अंबेडकर नगर)

उत्तर : आर्गेनिक रसायन के रिएक्शन बिल्कुल स्पष्ट होते हैं। याद नहीं हो रहे हैं, तो लिखकर अभ्यास करें।

प्रश्न : हेस का नियम समझ में नहीं आ रहा है। (प्रगति, लखीमपुर)

उत्तर : यह ऊष्मागतिकी चैप्टर में है। जो कि कक्षा 11 में है। 12वीं परीक्षा में नहीं आएगा।

प्रश्न : विलयन के न्यूमेरिकल हल नहीं हो रहे हैं, क्या करूं। (सचिन शुक्ला, अंबेडकर नगर)

उत्तर : पहले मोल और तुल्यांकी भार के बारे में पढ़ें। इससे सांद्रता निकालनी आ जाएगी, फिर न्यूमेरिकल हल होने लगेंगे।

प्रश्न : मैं कक्षा दस में हूं। रसायन संबंधी प्रश्न कैसे तैयार करें। (अंकित, हरदोई)

उत्तर : पहले विभाग की वेबसाइट पर मॉडल प्रश्न देखें। हाईस्कूल में विज्ञान का एक पेपर होगा। इसमें रसायन के प्रश्न कम होते हैं। हाईड्रो कार्बन यौगिक आदि का अध्ययन कर लें।

प्रश्न : रासायनिक समीकरण याद करने का प्रमुख तरीका क्या है। (अमरेंद्र सिंह, बाराबंकी)

उत्तर : समीकरणों को संतुलित कर याद न करें। इसमें उलझेंगे और समय बर्बाद होगा। प्रमुख समीकरणों को पांच-पांच बार लिखकर याद करें। वहीं समय-समय पर रिवीजन भी करें।

प्रश्न : कार्बनिक यौगिक के सूत्र लिखने के क्या उपाय हैं। (राममोहन दीक्षित, लखीमपुर)

उत्तर : कार्बन से बने यौगिक को हाइड्रो कार्बन कहते हैं। इसमें सूत्र लगाएं और हाईड्रो कार्बन की श्रंखला बनाकर लिखें। अभ्यास से सभी सूत्र याद हो जाएंगे।

प्रश्न : रसायन विज्ञान में आइयूपीएसी समझ में नहीं आ रही है। कैसे तैयारी करें। (शिवानी, सीतापुर)

उत्तर : आइयूपीएसी यौगिक के नामकरण की एक पद्धति है। इसको रटने के बजाए, सूत्र लगाकर उसका नामकरण ज्ञात करें।

प्रश्न : समीकरण किस किताब से याद करें, जिससे सरल पड़ें। (शैलेंद्र, अयोध्या)

उत्तर : कोई नई पुस्तक का अध्ययन अब बिल्कुल न करें। अभी तक पढ़ते आए किताब पर फोकस करें, साथ ही शिक्षक द्वारा बनवाए गए नोट्स पर ध्यान दें। समीकरणों को याद करने के बजाए लिखकर समझने की कोशिश करें।

प्रश्न : कन्वर्जन वाले प्रश्न समझ में नहीं आ रहे हैं। कोई सरल तरीका बताएं। (हरिओम तिवारी, डालीगंज)         

उत्तर : समीकरण को दाएं-बाएं संतुलित कर याद करने का प्रयास न करें। इनमें क्या होता है जब, कैसे प्राप्त करोगे के प्रश्न दो भांगों में बांटें। इसमें अणुओं की संख्या याद करने में समय बर्बाद करने के बजाए सूत्र लगाकर हल करें।

प्रश्न : समीकरण और अणुओं संख्या रटता हूं, मगर याद नहीं रहता है। (चंदन शर्मा, हरदोई)

उत्तर : अभिकारक और उत्पाद के सूत्र सिर्फ याद करें। अणुओं की संख्या में समय नष्ट न करें। सूत्र लगाकर समीकरण हल करें।

12वीं में किस पाठ में कितने नंबर

# रसायन भाग-एक 40 नंबर

पी ब्लॉक तत्व में सात नंबर, विलयन के पांच नंबर, रासायनिक बलगतिकी से पांच नंबर, वैद्युत रसायन से पांच नंबर, उप सह संयोजक यौगिक से चार नंबर, हैलो एल्केन से चार नंबर, हैलो एरीन से चार नंबर, पृष्ठ रसायन से चार नंबर व तत्वों के निष्कर्ष से चार नंबर के प्रश्न आएंगे।

# रसायन भाग-दो 30 नंबर

जैव अणु छह नंबर, हैलो एल्केन एंड हैलो एरीन चार नंबर, एल्कोहल फिनाल और ईथर पांच नंबर, एल्डीहाइड कीटोन और कार्बोक्सलिक अम्ल पांच नंबर, नाइट्रोजन युक्त कार्बनिक यौगिक चार नंबर, दैनिक जीवन रसायन विज्ञान तीन नंबर और बहुलक पाठ से तीन नंबर के प्रश्न आएंगे।

पासिंग मार्क वाले पाठ दें ध्यान

इंटर में रसायन विज्ञान का कुल 70 नंबर का प्रश्न होगा। इसमें जैव अणु, दैनिक जीवन में रसायन, पी ब्लॉक के तत्व, रसायन बलगतिकी व तत्वों के निष्कर्षण को पढ़कर पासिंग मार्क से अधिक नंबर लाए जा सकते हैं।

कम समय में करें याद

आपको सूत्र व समीकरण समझ में नहीं आ रहे हैं। वहीं याद करना आसान लगता है, तो समय बर्बाद न करें। जैव अणु, नाइट्रोजन युक्त कार्बनिक यौगिक, उप सह संयोजक यौगिक, पी ब्लॉक के तत्व, दैनिक जीवन में रसायन व बहुलक के पाठ याद कर 27 नंबर हासिल कर सकते हैं। वहीं पार्सिंग मार्क 23 नंबर है।

गुरु मंत्र  नई किताब न पढ़ें। कोर्स की पुस्तक के अलावा हैंड मेड नोट्स का अध्ययन करें यूपीएमसी की वेबसाइट पर मॉडल प्रश्नपत्र का अध्ययन करें कॉपी में प्रश्न गलत होने पर एक लाइन बनाकर कट करें, अधिक पेन चलाकर उसे रंगे नहीं आंकिक प्रश्न का उत्तर लिखने के बाद उसका मात्रक अवश्य लिखें उत्तर लिखते वक्त ङ्क्षहदी का रूपातंरण ठीक न मालूम न हो तो अंग्रेजी का शब्द ज्यों का त्यों लिखें समीकरण आधारित प्रश्नों में सिर्फ समीकरण लिखें, गाथा नहीं रासायनिक शब्दों के दोनों रूप ङ्क्षहदी व कोष्ठक में अंग्रेजी भी लिखें।

chat bot
आपका साथी