संतकबीर नगर में जमीनी संघर्ष में आठ लोग गंभीर

गोरखपुर से सटे जिले संतकबीरनगर में आज जमीन के विवाद में सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गये। इनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें डेढ़ दर्जन लोग घायल हैं। इनमें भी आठ की हालत गंभीर है। गंभीर रूप के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से पांच को

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 28 Mar 2015 11:54 AM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2015 01:49 PM (IST)
संतकबीर नगर में जमीनी संघर्ष में आठ लोग गंभीर

लखनऊ। गोरखपुर से सटे जिले संतकबीरनगर में आज जमीन के विवाद में सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गये। इनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें डेढ़ दर्जन लोग घायल हैं। इनमें भी आठ की हालत गंभीर है। गंभीर रूप के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से पांच को गोरखपुर रेफर किया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

संतकबीर नगर में धनघटा थाना क्षेत्र के नगहरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में आज सुबह करीब दस बजे जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान प्रधान के घर आग लगा दी गई और दो बोलेरो को फूंक दी गई। मारपीट में डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी