Lucknow: लखनऊ में टला बड़ा हादसा, बारिश के चलते गिरा दुर्गा पूजा पंडाल; दबकर तीन लोग जख्मी

लखनऊ में पीजीआई क्षेत्र के रायबरेली रोड एल्डिको उद्यान टू स्थित दुर्गा पूजा पंडाल बारिश के चलते गिर गया। चार लोग दब गए। कोई भी हताहत नहीं हुआ है। चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Wed, 05 Oct 2022 11:46 AM (IST) Updated:Wed, 05 Oct 2022 01:30 PM (IST)
Lucknow: लखनऊ में टला बड़ा हादसा, बारिश के चलते गिरा दुर्गा पूजा पंडाल; दबकर तीन लोग जख्मी
लखनऊ में बारिश के चलते गिरा दुर्गा पूजा पंडाल।

लखनऊ, जागरण टीम। रायबरेली राेड स्थित एल्डिको-दो में स्थापित दुर्गा पंडाल बारिश की वजह से अचानक गिर गया। विजर्सन के लिए पंडाल मे मौजूद करीब 50 लोगों में भगदड़ मच गई। दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर फायर ब्रिगेड के साथ ही जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलोें को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी ने सभी दुर्गा पंडालों की सुरक्षा की पड़ताल करने का निर्देश दिया है।

दुर्गा पूजा का पंडाल में सुबह सिंदूर खेला के साथ ही विसर्जन की तैयारी चल रही थी। इस बीच हल्की बारिश और तेज हो गई। करीब 10:30 बजे अचानक टेंट की एक पाइप गिर। पाइप गिरते ही बारिश के पानी की वजह से पूरा टेंट गिर गया। पंडाल में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पंडाल में मौजूद मधुलिका को पैर और प्रिया को सिर में चोटें आईं है। दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुुंचे जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने घायलों को ट्रामा भेजा और शहर के हर पंडाल की सुरक्षा जांच का निर्देश दिया। फायर ब्रिगेड की चार गाड़िया व कर्मचारियों ने मदद कर घायलों को बाहर निकाला।

विसर्जन की चल रही थी तैयारियां

आयोजक एएन उपाध्याय ने बताया कि विजर्सन की तैयारियां चल रही थी कि अचानक बारिश होने लगी। विसर्जन के पहले सिंदूर खेला होता है, इसलिए महिलाएं भी पंडाल मेंं मौजूद थीं। सुरक्षा का इंतजाम था, लेकिन बारिश की वजह से ऐसी घटन हो गई। दो लोग चोटिल हुए हैं।

महिलाओं और बच्चों को न लाएं विसर्जन स्थल

रायबरेली रोड पर बारिश से हुई घटना के बाद लखनऊ दुर्गा पूजा विसर्जन कमेटी के अध्यक्ष रूपेश मंडल ने सभी समितियों के पदाधिकारियों को महिलाओं और बच्चों को विजर्सन घाट पर न लाने की अपील की है। सभी समितियों को मैसेज भेजकर सख्ती से पालने की अपील की है। अध्यक्ष ने बताया कि दोपहर एक बजे तक काली बाड़ी मंदिर से आए कलश का झूलेलाल घाट पर विसर्जन किया गया है। सहारा शहर, बंगाली क्लब और श्रीराम कृष्ण मठ अपना अलग विजर्सन करेंगे। बारिश के बावजूद सुरक्षा को लेकर नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं।

विश्व रिकार्ड बनने की बढ़ी संभावना

जानकीपुरम के सेक्टर-एफ के फेज एक में वृंदावन के निर्माणाधीन चंद्रोदय मंदिर के तर्ज पर बनाए गए पंडाल के आयोजकों को गिनीज बुक आफ वर्ड रिकार्ड बनने की आस जगी है। पश्चिम बंगाल में क्वींस टावर के माडल का पंडाल 136.8 फीट ऊंचा बनाया गया था। उस पंडाल में आग लग गई है। जानकीपुरम के इस चंद्रोदय मंदिर के आकार के पंडाल की ऊंचाई 136.6 फीट है। ऐसे में रिकार्ड बनने की संभावना बढ़ गई है। समिति के चेयरमैन सौरभ बंदोपाध्याय का कहना है कि गिनीज बुक आफ रिकार्ड की टीम ने छह अक्टूबर की शाम तक घोषणा करने का मेल किया है। समिति के लोग उत्साहित हैं।

chat bot
आपका साथी