डॉ. सत्यनारायण सचान बने उत्तराखंड सपा के प्रदेश अध्यक्ष, अखिलेश ने कहा-जल्द कमेटी करें गठित

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कहा कि उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी वैकल्पिक राजनीति के आधार पर चुनावी रणनीति तैयार करेगी। इसके लिए संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Sun, 23 Aug 2020 08:54 PM (IST) Updated:Sun, 23 Aug 2020 09:34 PM (IST)
डॉ. सत्यनारायण सचान बने उत्तराखंड सपा के प्रदेश अध्यक्ष, अखिलेश ने कहा-जल्द कमेटी करें गठित
डॉ. सत्यनारायण सचान बने उत्तराखंड सपा के प्रदेश अध्यक्ष, अखिलेश ने कहा-जल्द कमेटी करें गठित

लखनऊ, जेएनएन। उत्तराखंड में करीब एक वर्ष से सुस्त पड़ी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने के लिए समाजवादी पार्टी के डॉ. सत्यनारायण सचान को प्रदेश संगठन की कमान सौंपी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देहरादून निवासी सचान को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करते हुए जल्द ही कमेटी गठित करने को कहा है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को जारी बयान में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड के राज्य बनने के 20 वर्ष बाद भी स्थायी राजधानी घोषित न होने, पलायन न रुकने और शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदहाली से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी वैकल्पिक राजनीति के आधार पर चुनावी रणनीति तैयार करेगी। इसके लिए संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित तो कर दी गई है, लेकिन अभी तक अतिरिक्त मुख्य सचिव की नियुक्ति नहीं हो पायी है। पर्वतीय क्षेत्र के भौगोलिक आधार पर पिछड़े वर्ग को आरक्षण का कोई लाभ नहीं मिला है। ओबीसी आरक्षण मात्र 14 प्रतिशत है, यहां केन्द्र की सेवाओं में आरक्षण नहीं मिल रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों के पिछड़ों को भी केन्द्र की सेवाओं में भी लाभ मिलना चाहिए।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि नौजवानों का पलायन नहीं रुका है। पर्वतीय क्षेत्र में रोजगार नहीं है। कृषि क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो पाया। वर्षा व भूस्खलन के कारण कई क्षेत्रों में तबाही मची है। मेडिकल की सुविधाएं नहीं है। स्कूलों की हालत जर्जर है। नया राज्य बनने से जनता को जो उम्मीदें थीं, उन पर कांग्रेस-भाजपा ने सत्ता में आकर पानी फेर दिया है। यह जनता के साथ यह धोखा है।

chat bot
आपका साथी