सहारनपुर में डबल मर्डर मर्डर से सनसनी, दो गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर के थाना बडग़ांव के गांव लुकादड़ी में तड़के ही चार युवकों पर गोलियां बरसा दी गईं। दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि फौजी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 20 Jun 2017 12:50 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jun 2017 02:15 PM (IST)
सहारनपुर में डबल मर्डर मर्डर से सनसनी, दो गंभीर रूप से घायल
सहारनपुर में डबल मर्डर मर्डर से सनसनी, दो गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर (जेएनएन)। जातीय हिंसा में बुरी तरह से झुलसे सहारनपुर में आज डबल मर्डर से सनसनी है। सुबह चार युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो गंभीर रूप से घायल है। 

सहारनपुर के थाना बडग़ांव के गांव लुकादड़ी में तड़के ही चार युवकों पर गोलियां बरसा दी गईं। दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि फौजी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव लुकादड़ी निवासी फौजी लोकेश जैसलमेर में तैनात है। वह इन दिनों छुट्टियों पर आया हुआ है। 

लोकेश आज सुबह अपने रिश्तेदार दुष्यंत के साथ बाइक से प्रॉपर्टी के सिलसिले में रुड़की जा रहा था। उनके पीछे-पीछे रिश्तेदार महावीर व सुनील मंदिर जाने को निकले थे। चारों जैसे ही गांव से करीब एक किलोमीटर आगे निकले तभी चार बाइक पर सवार आठ युवकों ने उन्हें घेर लिया। ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे गोली लगने से सुनील और महावीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुष्यंत व लोकेश घायल हो गए। 

दोहरे हत्याकांड की सूचना पर एसएसपी बबलू कुमार, एसपी देहात विद्या सागर मिश्रा समेत थाना पुलिस पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसएसपी ने बताया कि घटना के पीछे जमीनी रंजिश सामने आ रही है। चार साल पहले हमलावर पक्ष के भी दो लोगों की हत्या हो चुकी है। हमलावरों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। 

chat bot
आपका साथी