दो माह बाद घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू, मुंबई-कोलकाता और हैदराबाद से विमान सेवाएं तीन दिन निरस्त
लखनऊ से घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया है। हवाई अड्डे पर स्कैनिंग से लेकर तमाम सावधानियां बरती जा रही हैंं। अहमदाबाद को उड़ा पहला विमान। गो एयर एक जून से करेगा शुरुआत।
लखनऊ, जेएनएन। करीब दो महीने बाद लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर राष्ट्रीय एयरपोर्ट से विमान सेवा की शुरुआत कुछ महत्वपूर्ण रूटों पर शुरू हो गई। इंडिगो एयर लाइन का सुबह 5:45 बजे विमान अहमदाबाद रवाना हुआ। जिससे जाने के लिए यात्री रात तीन बजे से एयरपोर्ट पहुंचे। हालांकि, लखनऊ से मुंबई को भी इंडिगो का विमान रवाना हुआ। लेकिन महारास्ट्र सरकार के मना करने पर मुंबई से लखनऊ आने वाली उड़ान रद्द कर दी गई।
मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद यात्रियो को उनकी उड़ान निरस्त होने की सूचना मिली। इनके अलावा हैदराबाद और कोलकाता से लखनऊ आने वाला इंडिगो का विमान भी रद्द हो गया। अब बुधवार तक मुंबई , कोलकाता और हैदराबाद के बीच विमान सेवाएं निरस्त रहेंगी। वहीं, गो एयर एक जून से अपनी फ्लाइट शुरू करेगा।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रोजाना लखनऊ आने वाले 55 में से 27 विमानों को शुरू करने का निर्णय लिया था। इसमें लखनऊ से दिल्ली इंडिगो की चार, गो एयर की दो, विस्तारा की दो और एयर इंडिया की एक फ्लाइट थी। गो एयर एक जून से जबकि विस्तारा 28 मई से उड़ान शुरू करेगा। इंडिगो और विस्तारा ने अपनी विमान सेवा शुरू की है। इसी तरह लखनऊ से मुंबई के बीच इंडिगो की अलग अलग दिनों की पांच और गो एयर की एक उड़ान को मंजूरी मिली थी।
अब इंडिगो की मुंबई की उड़ान बुधवार तक निरस्त हो गई है। लखनऊ से अहमदाबाद को इंडिगो की दो उड़ान शुरू हुई है। जबकि गो एयर के तीन विमान एक जून से उड़ान भरेंगे। बंगलुरू के लिए इंडिगो की तीन उड़ान को अनुमति मिली है। लखनऊ से हैदराबाद के बीच और कोलकाता के लिए इंडिगो बुधवार तक विमान निरस्त रखेगा।
लखनऊ से दिल्ली
लखनऊ से मुम्बई गो एयर जी8-307 लखनऊ मुम्बई इंडिगो 6ई 0685 लखनऊ मुम्बई इंडिगो 6ई 5317 लखनऊ मुम्बई इंडिगो 6ई 0712 लखनऊ मुम्बई इंडिगो 6ई 5318 लखनऊ मुम्बई इंडिगो 6ई 0106 लखनऊ मुम्बई
लखनऊ से अहमदाबाद इंडिगो 6ई-0142 लखनऊ अहमदाबाद इंडिगो 6ई-0244 लखनऊ अहमदाबाद गो एयर जी8-731 लखनऊ अहमदाबाद गो एयर जी8-109 लखनऊ अहमादबाद गो एयर जी8-806 लखनऊ अहमदाबाद
लखनऊ से बंगलुरु इंडिगो 6ई 454 लखनऊ बंगलुरू इंडिगो 6ई 0325 लखनऊ बंगलरु इंडिगो 6ई 0451 लखनऊ बंगलरु
लखनऊ से हैदराबाद इंडिगो 6ई 0732 लखनऊ हैदराबाद इंडिगो 6ई 0844 लखनऊ हैदराबाद
लखनऊ से कोलकाता इंडिगो 6ई 6157 लखनऊ कोलकाता