डेंगू से कर्मी की मौत पर बवाल बढ़ा, सीबीआइ जांच की मांग

लखनऊ जेएनएन। लोहिया संस्थान के कर्मचारी की मौत पर बवाल बढ़ रहा है। लोहिया कर्मचारी अस्तित्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 01:21 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 01:21 AM (IST)
डेंगू से कर्मी की मौत पर बवाल बढ़ा, सीबीआइ जांच की मांग
डेंगू से कर्मी की मौत पर बवाल बढ़ा, सीबीआइ जांच की मांग

लखनऊ, जेएनएन। लोहिया संस्थान के कर्मचारी की मौत पर बवाल बढ़ रहा है। लोहिया कर्मचारी अस्तित्व बचाओ मोर्चा के साथ राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी संघ भी खुलकर सामने आ गया है। इस दौरान पीएम, सीएम को पत्र लिखकर अफसरों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही मौत को गैर इरादतन हत्या बताया और सीबीआइ जांच की मांग की।

लोहिया संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक में तैनात एक्स-रे टेक्नीशियन अनुराग सिंह ड्यूटी पर आते वक्त घायल हो गए। इस दौरान उन्हें प्लास्टर चढ़ाकर घर भेज दिया गया। हालत गंभीर होने पर परिवारजन उन्हें दोबारा लेकर आए। इस दरम्यान उन्हें डेंगू भी हो गया था, मगर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर-स्टाफ ने भर्ती नहीं किया। ऐसे में परिवारजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल भागे। यहां 14 अक्टूबर को कर्मचारी की मौत हो गई। ऐसे में लोहिया कर्मचारी अस्तित्व बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष डीडी त्रिपाठी, उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, उपाध्यक्ष प्रशासन अनिल चौधरी ने कहा कि कर्मचारी को डेंगू था। समय पर इमरजेंसी में भर्ती न होने से अनुराग की जांच व इलाज में देरी हुई। यदि लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया जाता तो कर्मचारी की जान बचाई जा सकती थी। ऐसे में मामला गैर इरादतन हत्या का है। कर्मचारी की मौत की न्यायिक या सीबीबाइ जांच कराने की मांग की। साथ ही अस्पताल के अधिकारियों व इमरजेंसी इंचार्ज पर सख्त कार्रवाई के लिए भी आवाज उठाई। समर्थन में आए राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय सचिव ने भी कर्मी की मौत पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर कर्मचारियों ने आंदोलन की धमकी दी। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी