कांग्रेस की जड़ें मजबूत करने आज रायबरेली पहुंचेंगी सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा

रायबरेली समेत पूर्वी और पश्चिमी यूपी के 129 कांग्रेस अध्यक्षों का चार दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। प्रियंका और सोनिया गांधी पदाधिकारियों संग बैठक करेंगी।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 08:01 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 08:22 AM (IST)
कांग्रेस की जड़ें मजबूत करने आज रायबरेली पहुंचेंगी सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा
कांग्रेस की जड़ें मजबूत करने आज रायबरेली पहुंचेंगी सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा

रायबरेली, जेएनएन। कांग्रेस पार्टी भाजपा को घेरने की तैयारी में लग गई है। प्रदेश में कांग्रेस की जड़ें मजबूत करने में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती हैं। इसी के तहत तैयार रणनीति के पहले चरण में पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कांग्रेस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 22 जनवरी को इन सभी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यकारिणी के नेताओं सहित अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका वाड्रा दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आएंगी। वह मंगलवार शाम तक भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंच सकती हैं। 

शहर से लगभग छह किमी दूर परशदेपुर रोड पर भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग 37 जिलों को शामिल किया। जिसमें 70 जिला और शहर अध्यक्ष शामिल हुए। प्रशिक्षण के लिए प्रदेश के अलावा अन्य प्रांतों से ट्रेनर बुलाए गए हैं। ये इन नेताओं के बौद्धिक स्तर को तराश रहे हैं। खासकर उनकी राजनैतिक और सामाजिक समझ को मजबूत करने पर बल दिया जा रहा है। कांग्रेस की रीति नीति के साथ ही उनके शासनकाल की उपलब्धियां बताई जा रही हैं। इसके साथ भाजपा सरकार की खिलाफत के लिए खासतौर पर टे्रनिंग दी जा रही है। मंगलवार को भी इन्हीं लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। फिर दो दिन 22 व 23 जनवरी को पश्चिमी यूपी के जिला व शहर अध्यक्षों की ट्रेनिंग होगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा मंगलवार को भुएमऊ आ सकती हैं।

22 जनवरी को गेस्ट हाउस में ही एक बैठक प्रस्तावित हैं। जिसमें यहां ट्रेनिंग लेने आए 129 पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी के नेता भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन सुबह ही भुएमऊ आ गए और वहीं पर रुके हैं।

chat bot
आपका साथी