प्रियंका का एक और चुनावी वादा, यूपी में सरकार बनी तो लड़कियों के लिए हर जिले में खुलेंगे दक्षता विद्यालय

UP Assembly Election 2022 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का आधी आबादी को साधने का अभियान जारी है। कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सरकार बनने पर झलकारी बाई जी जैसी वीरांगनाओं के नाम पर लड़कियों के लिए हर जिले में दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 02:54 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 02:58 PM (IST)
प्रियंका का एक और चुनावी वादा, यूपी में सरकार बनी तो लड़कियों के लिए हर जिले में खुलेंगे दक्षता विद्यालय
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यूपी में सरकार बनी को लड़कियों के लिए हर जिले में दक्षता विद्यालय खुलेंगे।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का आधी आबादी को साधने का अभियान जारी है। चुनाव में महिलाओं को 40 फीसद टिकट देने के एलान के बाद से कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार घोषणाएं कर रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर झलकारी बाई जी जैसी वीरांगनाओं के नाम पर लड़कियों के लिए हर जिले में दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे।

उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को ट्वीट कर वीरांगना झलकारी बाई को नमन किया। उन्होंने आगे लिखा, 'कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर झलकारी बाई जी जैसी वीरांगनाओं के नाम पर लड़कियों के लिए हर जिले में दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे। दक्षता विद्यालयों में लड़कियों को कौशल विकास के प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

वीरांगना झलकारी बाई जी को नमन।

कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर झलकारी बाई जी जैसी वीरांगनाओं के नाम पर लड़कियों के लिए हर ज़िले में दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे। दक्षता विद्यालयों में लड़कियों को कौशल विकास के प्रशिक्षण दिए जाएंगे#लड़की_हूँ_लड़_सकती_हूँ pic.twitter.com/jRR5lSegig

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 22, 2021

बता दें कि विधानसभा चुनाव में महिलाओं को पार्टी की ओर से 40 फीसद टिकट देने का वादा करने वाली कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने पर महिलाओं को सरकारी पदों में भी 40 फीसद आरक्षण देगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पिछले दिनों इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र तैयार किया है।

महिलाओं से कांग्रेस के वादे टिकटों में महिलाओं की 40 फीसद हिस्सेदारी छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी सालाना तीन मुफ्त गैस सिलिंडर महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा नए सरकारी पदों में आरक्षण प्राविधानों के अनुसार 40 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति 1000 रुपये प्रति माह वृद्धा-विधवा पेंशन आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को 10000 रुपये प्रति माह मानदेय प्रदेश में वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेश में 75 दक्षता विद्यालय

chat bot
आपका साथी