सक्रिय राजनीति के बाद प्रियंका गांधी का सोशल मीडिया पर भी धमाकेदार आगाज

प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश से आज मिशन 2019 का आगाज किया। इससे पहले उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर आगाज कर दिया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 11 Feb 2019 05:56 PM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 08:38 AM (IST)
सक्रिय राजनीति के बाद प्रियंका गांधी का सोशल मीडिया पर भी धमाकेदार आगाज
सक्रिय राजनीति के बाद प्रियंका गांधी का सोशल मीडिया पर भी धमाकेदार आगाज

लखनऊ, जेएनएन। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने सक्रिय राजनीति में धमाकेदार आगाज करने के साथ सोशल मीडिया पर भी जोरदार दस्तक दी है। उनका ट्विटर अकांउट बनते ही फॉलोवर्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने कल बने अकाउंट से अभी तक एक ट्वीट भी नहीं किया है। समर्थकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश से आज मिशन 2019 का आगाज किया। इससे पहले उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर आगाज कर दिया है। उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) नाम से ट्विटर पर आधिकारिक अकाउंट बनाया है। उन्होंने बेशक अभी तक कोई ट्वीट नहीं किया है लेकिन उनके फॉलोवर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

प्रियंका सबसे पहले जिन सात लोगों को फॉलो किया उनमें सचिन पायलट, अशोक गहलोत, कांग्रेस, अहमद पटेल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया। हैं। इससे पहले प्रियंका किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं थीं। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पर एंट्री उत्तर प्रदेश में रोड शो करने से कुछ देर पहले की है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले महीने ही उनकी सक्रिय राजनीति में कांग्रेस महासचिव बनाकर एंट्री करवाई थी। उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। राज्य में कांग्रेस को पुनर्जीवित करने का जिम्मा उनके कंधों पर है।

कांग्रेस ने ट्वीट कर बताया, श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा अब ट्विटर पर हैं। आप उन्हें पर फॉलो कर सकते हैं। उन्होंने अभी तक कोई ट्वीट नहीं किया है। उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष और अपने भाई राहुल गांधी को फॉलो किया। प्रियंका ने इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अहमद पटेल, कांग्रेस, अशोक गहलोत और सचिन पायलट को फॉलो किया।

लखनऊ यात्रा से एक दिन पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राज्य के लोगों के साथ मिल कर वह नई तरह की राजनीति शुरू करने की उम्मीद करती हैं, जिसमें हर किसी की हिस्सेदारी होगी।

बसपा प्रमुख मायावती के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी ट्विटर पर आ गई हैं। प्रियंका के ट्विटर पर आते ही कुछ ही देर में उनके फॉलोवर्स की संख्या 20 हजार पार हो गई। प्रियंका अभी तक सात लोगों को फॉलो कर रही हैं। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती भी हालही ट्विटर पर सक्रिय हुई हैं। 

chat bot
आपका साथी