बस्ती, गोंडा तथा बाराबंकी के बाढ़ पीडि़तों से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज बस्ती, गोंड़ा तथा बाराबंकी के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने के साथ पीडि़तों को राहत सामग्री भेंट की।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 06 Sep 2018 02:59 PM (IST) Updated:Thu, 06 Sep 2018 04:52 PM (IST)
बस्ती, गोंडा तथा बाराबंकी के बाढ़ पीडि़तों से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ
बस्ती, गोंडा तथा बाराबंकी के बाढ़ पीडि़तों से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के तीन जिलों के बाढग़्रस्त जिलों का दौरा किया। दौरा करने के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री प्रदान की। उन्होंने आज बस्ती, गोंड़ा तथा बाराबंकी के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने के साथ पीडि़तों को राहत सामग्री भेंट की।

बस्ती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं यहां के बाढ़ पीडि़तों को सहायता मिलने और यहां पर बांधों के अनुरक्षण कार्य आदि की जानकारी लेने आया हूं। यहां पर बाढ़ का स्थाई समाधान होगा। उन्होंने कहा कि बस्ती, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर का निरीक्षण करने के बाद बाढ़ पीडि़तों की जरूरतों को देखते हुए निर्देश दिया जाएगा। यहां के जनप्रतिनिधि बाढ़ जैसी आपदा को लेकर समय-समय सरकार तक अपनी बात पहुंचाते रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बस्ती के कटरिया-चांदपुर तटबंध का निरीक्षण करने के उपरांत जयप्रभा इंटर कालेज में बाढ़ पीडि़तों को संबोधित भी किया।

गोंडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां कहा की बाढ़ की समस्या का हल निकलने के लिए नदी की धारा को मुख्यधारा की ओर परिवर्तित करने का कार्य किया जाएगा। यह प्रयोग किया कुछ हिस्से में किया गया जो सफल रहा। मुख्यमंत्री तरबगंज तहसील के बरौली गांव में बाबा मठ के पास बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने बताया कि पिछली बार की बाढ़ के कारण पीडि़तों को इस बार आवास योजना का लाभ दिया जा रहा। इसी क्रम में 1200 पीडि़तों के लिए प्रथम किश्त दे दी गयी है। उन्होंने पीडि़तों की मदद के लिए जिला प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों को सहयोग करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बाढ़ का स्थाई समाधान किए जाने की दिशा में पहल करने की भी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद बाराबंकी के बाढ़ पीडि़तों के बीच पहुंचे। उन्होंने यहां पर दुल्हदेपुर में बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा पहले बाढ़ राहत की औपचारिकता होती थी, अब हम पूरी मदद कर रहे । बाढ़ आने से पहले  किए गए प्रयासों के कारण समस्याएं कम हुई।

मुख्यमंत्री योगी दरियाबाद विधानसभा के दुलहदेपुर टिकैतनगर में बाढ़ पीडितों को राहत सामग्री वितरित करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने नदियों की सिल्ट सफाई पर बल दिया और कहा कि बाराबंकी में किया गया प्रयास सफल रहा है, पर अभी ज्यादा काम करने की जरूरत है।इसके साथ ही बाराबंकी के जिला प्रशासन को बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री पर्याप्त मात्रा में प्रदान करने का निर्देश भी दिया।  

chat bot
आपका साथी