सीएम योगी बोले-अमन, अनुशासन और शालीनता के साथ बांटे तिरंगा, बाइक तिरंगा यात्रा को द‍िखाई झंडी

CM Yogi Adityanath के आवास के बाहर भाजपा महानगर इकाई की तरफ से आयोजित तिरंगा बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए योगी ने कहा क‍ि घर घर तिरंगा अभियान देश के 135 करोड़ नागरिकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाने का आधार बनेगा।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 09 Aug 2022 11:21 PM (IST) Updated:Tue, 09 Aug 2022 11:21 PM (IST)
सीएम योगी बोले-अमन, अनुशासन और शालीनता के साथ बांटे तिरंगा, बाइक तिरंगा यात्रा को द‍िखाई झंडी
CM Yogi Adityanath ने तिरंगा बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाकर क‍िया रवाना।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। उत्साह और पूरे उमंग के साथ घर-घर तिरंगा पहुंचाने में अमन, अनुशासन और शालीनता का परिचय देने का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तिरंगा यात्रा अमृत महोत्सव के लिए जागरूक फैलाने का काम करेगी।  घर घर तिरंगा अभियान देश के 135 करोड़ नागरिकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाने का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश अमृत महोत्सव की तैयारी कर रहा है और तिरंगा यात्रा जन जागरुकता का एक सशक्त माध्यम बना है।

मंगलवार शाम पांच बजे कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास के बाहर भाजपा महानगर इकाई की तरफ से आयोजित 'तिरंगा बाइक यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए योगी ने कहा, प्रधानमंत्री की तरफ से 'हर घर तिरंगा' का दिया गया नारा अब जन आंदोलन बन चुका है जो राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सबके मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव जागृत कर रहा है।

अमृत महोत्सव आजादी के लिए जिन अमर सपूतों ने अपना बलिदान दिया था उन सब को नमन करने के साथ ही उनका स्मरण का अवसर है, जो प्रेरणा देने का भी काम कर रहा है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व मंत्री व विधायक आशुतोष टंडन 'गोपाल' महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह, विधायक राजेश्वर सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री और लखनऊ प्रभारी एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला, महानगर अध्यक्ष व एमएलसी मुकेश शर्मा और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी भी मौजूद थे।

शहीद स्मारक पर खत्म हुई रैली : कालिदास मार्ग से शुरू हुई तिरंगा बाइक रैली शहीद स्मारक पर जाकर खत्म हुई। हाथों में तिरंगा लिए हर कोई बाइक पर सवार था। शहीद स्मारक पर बाइक तिरंगा यात्रा का समापन महानगर अध्यक्ष व एमएलसी मुकेश शर्मा ने किया।

chat bot
आपका साथी