CM Yogi Adityanath in Varanasi: CM योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में लिया PM नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारी का जायजा

CM Yogi Adityanath in Varanasiमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दिन में गोरखपुर से वाराणसी पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देव दीपावली पर 30 नवंबर को मिर्जामुराद के खजुरी में आगमन को देखते हुए शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 04:09 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 04:14 PM (IST)
CM Yogi Adityanath in Varanasi: CM योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में लिया PM नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारी का जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दिन में गोरखपुर से वाराणसी पहुंचे।

वाराणसी, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देव दीपावली पर आगमन को लेकर चल रही तैयारियों को परखा। कोरोना संक्रमण काल में पीएम मोदी 30 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे। इस दौरान वह जनसभा को संबोधित करने के साथ ही देव दीपावली में भी भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दिन में गोरखपुर से वाराणसी पहुंचे। उन्होंने पीएम मोदी के सभास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देव दीपावली पर 30 नवंबर को मिर्जामुराद के खजुरी में आगमन को देखते हुए शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। मिर्जामुराद में खजुरी पुलिस चौकी के सामने कृषि विज्ञान केंद्र के पास हाइवे किनारे खेत मे बने हैलीपैड पर मुख्यमंत्री उतरे। राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। हैलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री ने 30 मीटर सॢकल में बने तीन हैलीपैड की ओर नजरे दौड़ाने के बाद पैदल ही 300 फीट चौड़ा व 433 फीट लंबा बन रहे जर्मन हैंगर पंडाल में पहुंचे। पंडाल में बन रहे प्रधानमंत्री के 60 फीट चौड़ा, 32 फीट लंबा व 8 फीट ऊंचा मंच पर पहुंच पंडाल का अवलोकन किया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों से अन्य जानकारी लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद 3:40 पर डोमरी के लिए प्रस्थान कर गए।

प्रधानमंत्री करेंगे सिक्सलेन सड़क का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 30 नवंबर को यहां के राजातालाब से हंडिया तक बने हाइवे के 72.64 किमी लंबे सिक्सलेन सड़क का लोकार्पण करेंगे। इस सिक्सलेन हाइवे पर 3 फ्लाईओवर, 22 अंडरपास, 36 बस स्टैंड, 2 फुट ओवरब्रिज, 4 ट्रक वे, एक टोल प्लाजा समेत अन्य कार्य हुए है। इस कार्य मे 2447 करोड़ रुपए खर्च हुए है। सिक्सलेन का यह कार्य पांच दिसंबर 2017 से प्रारंभ हुआ।

एनएच 2 अब होगा एनएच 19

नेशनल हाइवे 2 का सिक्सलेन लोकार्पण के बाद अब नेशनल हाइवे 19 के नाम से जाना जाएगा। हाइवे पर एनएच 19 के नए सांकेतिक बोर्ड लगा दिए गए है। 

chat bot
आपका साथी