CAA Protest in Lucknow : आग के हवाले कारें-बरसाए गए पत्‍थर, टाइम लाइन में जानें दहकता लखनऊ

Lucknow CAB Protest News उपद्रवियों ने सड़कों पर उतरकर जमकर हंगामा किया। शहर में करीब 35 गाड़ियां आग के हवाले कर दीं। बवाल में लगभग 15 पुलिसकर्मियों को चोटें आईं हैं।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Thu, 19 Dec 2019 06:42 PM (IST) Updated:Fri, 20 Dec 2019 08:33 AM (IST)
CAA Protest in Lucknow : आग के हवाले कारें-बरसाए गए पत्‍थर, टाइम लाइन में जानें दहकता लखनऊ
CAA Protest in Lucknow : आग के हवाले कारें-बरसाए गए पत्‍थर, टाइम लाइन में जानें दहकता लखनऊ

लखनऊ, जेएनएन। Lucknow CAA Protest News नागरिकता संशोधन कानून  (CAA) को लेकर प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन बेहद हिंसक हो गया। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ में भी उपद्रवियों ने सड़कों पर उतरकर जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते प्रदर्शनकारियों ने हसनगंज कोतवाली क्षेत्र की मदेयगंज पुलिस चौकी के बाहर खड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया। 

 

 हजारों की संख्‍या में परिवर्तन चौक पहुंचकर प्रदर्शकारियों ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।  उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन की तैयारी पर प्रदर्शनकारी भारी पड़े। इसी बीच प्रदर्शनकारियों ने वहीं हनुमान सेतु के पास पथराव कर दिया। पथराव में एसपी ट्रैफिक लखनऊ घायल हो गए हैं। 

 

मीडियाकर्मी भी बने निशाना, दहशत में लोग 

यही नहीं, उपद्रवियों का निशाना मीडियाकर्मी भी बने। परिवर्तन चौक पर कई ओवी वैन भी निशाना बनीं। सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। पथराव में एडीजी जोन, आइजी रेंज, एसपी ट्रैफिक, सीओ हजरतगंज समेत 70 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ को गंभीर चोटे आई हैं। हालात बेकाबू होता देख मेट्रो और परिवहन निगम की बसों को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। 

शहर में कफ्र्यू जैसे हालात बन गए। बाजार समेत तमाम सरकारी और निजी कार्यालय समय से पहले बंद करा दिए गए। लोग दहशत के चलते जल्द ही घर निकल गए। विवि की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई। पूरे शहर के हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। 

यह भी पढ़ें : UP CAB Protest News : नागरिकता संशोधन कानून का विरोध बेहद हिंसक, लखनऊ व सम्भल में माहौल बेहद खराब

 

कुछ ऐसा ही हाल सतखड़ा पुलिस चौकी के बाहर हुआ। प्रदर्शनकरियों उग्र होकर नारेबाजी करने लगे। तभी उनमें से कुछ उपद्रवियों ने पुलिस चौकी के बाहर खड़ी गाडि़यां आग में झोंक दी। धूं-धूंकर बाइक चल उठी। 

पत्थरबाजी के बीच पुलिसकर्मियों ने आंसूं गैस फायर की। देखते ही देखते प्रदर्शनकारी भागने लगे। इसी बीच पुलिस ने उन्‍हें खदेड़ना शुरू किया। वहीं, आइजी नवनीत सिकेरा, आइजी एलओ प्रवीण कुमार भी परिवर्तन चौक चौराहे पहुंचे। 

 35 गाड़ियां जली, 25 से अधिक लोग हिरासत में 

वहीं, हंगामें के चलते उपद्रवियों ने शहर में करीब 35 गाड़ियां आग के हवाले कर दीं। उधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तकरीबन 25 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। बवाल में लगभग 15 पुलिसकर्मियों को चोटें आईं हैं। हिंसक प्रदर्शन में परिवर्तन चौक, हजरतगंज, मदेयगंज, खदरा, ठाकुरगंज में पुलिस पर हुए पथराव के चलते सड़कें पत्‍थरों से पट गई। लखनऊ नगर निगम ने जेसीबी की मदद से सड़कों से तीन ट्रक पत्थर बटोरे।

सैकड़ों उपद्रवी हिरासत में

देर शाम तक 35 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने सैकड़ों लोगों को हिरासत में ले लिया। हजरतगंज चौराहे से कई महिलाओं को पुलिस ने उठाया है। शहर से लगातार गिरफ्तारी की खबरें आ रही हैं। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

टाइम लाइन : कब क्या हुआ सुबह 10 बजे परिवर्तन चौक पर पुलिस फोर्स बढ़ाई गई 10:40 बजे विधान भवन के बाहर सपा नेताओं का प्रदर्शन 10:45 बजे कांग्रेस नेताओं ने विधान भवन के बाहर धरना शुरू किया 11 बजे सपा जिला कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए 11 बजे केडी सिंह बाबू मेट्रो स्टेशन बंद कराया गया 11:30 बजे सपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे 11:45 बजे सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं को हजरतगंज चौराहे से हिरासत में लिया गया 12 बजे सपा कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर सड़क पर बैठ गए 12:45 बजे दोपहर में कलेक्ट्रेट में लाठीचार्ज 01 बजे घंटाघर पर प्रदर्शन कर रहे तीन युवक पकड़े गए 01:05 बजे बारादरी के सामने सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया 01:10 बजे खदरा में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए, आगजनी-पथराव 01:20 बजे शिया कॉलेज के सामने हंगामा 01:30 बजे हुसैनाबाद में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया 01:35 बजे सतखंडा पुलिस चौकी में आगजनी की 01:40 परिवर्तन चौक पर महिला संगठनों की कार्यकर्ता पहुंची 02:00 बजे परिवर्तन चौक के पास प्रदर्शनकारियों का हंगामा 02:15 बजे पुलिस से झड़प, कुछ प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए 02:30 बजे केडी सिंह बाबू मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी 03:30 बजे प्रदर्शनकारी बेरिकेडिंग तोड़कर परिवर्तन चौराहे पर पहुंचे, लाठी चार्ज 03:45 बजे उपद्रवियों ने गाडिय़ों में आगजनी शुरू कर दी 04:00 बजे पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा 04:20 बजे डीजीपी परिवर्तन चौक पहुंचे।

लखनऊ यूनिवर्सिटी में परीक्षाएं टली, पॉलिटेक्निक की विशेष बैक पेपर परीक्षा निरस्‍त

शहर के हलातों को देखकर लखनऊ यूनिवर्सिटी में 20 दिसंबर से होने वाली विधि की परीक्षाओं को छोड़कर सभी परीक्षाएं 26 दिसंबर को अपने निर्धारित समय पर होंगी।  वहीं, विधि (एलएलबी और एलएलएम दोनों पाठ्यक्रमों) की परीक्षाएं 30 दिसंबर को सुबह 9 से 12 बजे तक होंगी। उधर, 20 दिसंबर से होने वाली पॉलिटेक्निक की विशेष बैक पेपर परीक्षा भी स्थगित हो गई।

chat bot
आपका साथी